{"_id":"eb9794a4-9e1b-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"thane-building-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाणे में गिरी इमारत, 72 लोगों की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ठाणे में गिरी इमारत, 72 लोगों की मौत
ठाणे/एजेंसी
Updated Sat, 06 Apr 2013 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से सटे ठाणे के मुंब्रा में गुरुवार शाम को इमारत ढहने से मरने वालों की तादाद 72 तक पहुंच गई है, जिनमें 25 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
62 अन्य घायल हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। मरने वालों में ज्यादातर गरीब मजदूर हैं।
हादसे के 24 घंटे बाद 35 वर्षीय सुनीता देवी और 3 वर्षीय अंकित यादव को इमारत के मलबे से जीवित निकाला गया।
सरकार ने ठाणे नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर और एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। हादसे में घायल हुए करीब 60 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
इमारत के गिरने की वजह घटिया निर्माण सामग्री को माना जा रहा है। पुलिस ने बिल्डर सलिल और खलील जमादार के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
दोनों घटना के बाद से फरार हैं। ठाणे जिले के दाईघर स्थित शिलफाटा इलाके में सात मंजिला अनाधिकृत इमारत बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे अचानक भरभराकर ढह गई।
इस इमारत को केवल दो महीने में खड़ा किया गया था। राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल के कमांडेंट आलोक अवस्थी ने कहा कि 59 लोगों को जीवित बचा लिया गया है।
हालांकि मलबे में अभी कुछ और जीवित लोग दबे हो सकते हैं। लाइफ डिटेक्टर सेंसर की मदद से जीवित लोगों को खोजने का प्रयास चल रहा है जो 70 मीटर गहराई में दबे लोगों से सिग्नल हासिल कर सकता है।
मुख्यमंत्री ने किया घटना स्थल का दौरा
मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और गृहमंत्री आरआर पाटिल ने घटना स्थल का दौरा किया और अस्पताल जाकर घायलों का हाल चाल जाना।