फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   thambidurai appointed as vice president of lok sabha

थंबीदुरई लोकसभा उपाध्यक्ष, कांग्रेस फिर चूकी

Wed, 13 Aug 2014 01:57 PM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
thambidurai appointed as vice president of lok sabha

लोकसभा में बुधवार को सर्वसम्मति से एम थंबीदुरई को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। थंबीदुरई लोकसभा में अन्नाद्रमुक के सांसद हैं।

विज्ञापन


थंबीदुरई को लोकसभा का उपाध्यक्ष चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "थंबीदुरई को सर्वसम्मति से लोकसभा का डिप्टी स्पीकर चुनने के लिए मैं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं।"

मंगलवार को थंबीदुरई के नाम का प्रस्ताव गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रखा जबकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उसका अनुमोदन किया। कांग्रेस ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया था और लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके नाम के प्रस्तावक के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन

कांग्रेस को एक और झटका

thambidurai appointed as vice president of lok sabha

कांग्रेस की ओर मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्ताव पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने थंबीदुरई के नाम का अनुमोदन किया।  हालांकि कांग्रेस को लीडर ऑफ अपोजिशन पद के बाद एक और झटका माना जा रहा है।

यह सत्ता पक्ष की ओर से विपक्ष को तवज्जो न मिलने का एक और उदाहरण है जिससे कांग्रेस का महत्व कम हो रहा है।

अन्नाद्रमुक के लोकसभा में 37 सांसद है और वह भाजपा तथा कांग्रेस के बाद सदन में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed