फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   thailand and new york will give vote in meghalaya assembly elections

मेघालय में वोट डालने आएंगे 'थाईलैंड' और 'न्यूयॉर्क'

Thu, 21 Feb 2013 09:26 PM IST
शिलांग/एजेंसी
शिलांग/एजेंसी Updated Thu, 21 Feb 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
thailand and new york will give vote in meghalaya assembly elections

मेघालय में चुनाव मैदान में उतरने उम्मीदवारों के नाम ही चौंकाने वाले नहीं हैं, बल्कि इस मामले में मतदाता भी पीछे नहीं हैं। उनके बीच कोई थाईलैंड है तो कोई न्यूयॉर्क। यही नहीं शनिवार को होने वाले मतदान में सबमैरिन भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन


मेघालय चुनाव में माफिया और बॉम्बर की खूब चर्चा है। चौंकिए मत, क्योंकि ये माफिया न तो कोई माफिया सरगना हैं और न ही बॉम्बर का बम फेंकने से कोई लेना-देना है, बल्कि ये मेघालय विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे दो उम्मीदवारों के नाम हैं। यही नहीं राज्य के चुनाव मैदान में कई ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनके नाम सुनकर आप चौंक जाएंगे।
विज्ञापन


मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए 23 फरवरी को वोट डाले जाने हैं। चुनाव मैदान में कुल 346 उम्मीदवार हैं, जिनमें राज्य की बड़ी और छोटी पार्टियों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। इन प्रत्याशियों में कुछ के नाम ऐसे हैं, जिन्हें सुनकर कोई भी चौंक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के नाम वाले उम्मीदवारों में हिटलर, केनेडी और अलेक्जेंडर शामिल हैं। जहां तक अलग तरह के नाम वाले प्रत्याशियों की बात है तो उनकी संख्या काफी है। इनमें हिलासियस, प्रेडसेसर, बोल्डनेस, हैमलेट और नेस्टिंग जैसे नाम शामिल हैं, जो आपको कुछ अजीब लगेंगे।

इतिहासकार राज्य में लोगों के नाम कुछ अलग तरह के होने को औपनिवेशिक खुमार का असर मानते हैं। उत्तर-पूर्वी हिल्स विश्वविद्यालय की इतिहासकार डॉक्टर अमांडा पासाह का कहना है कि इन नामों को सुनकर हंसना सही नहीं है, क्योंकि इनके नाम थोड़े अजीब जरूर हैं, लेकिन इसमें इनका कोई कुसूर नहीं है।


उनका कहना है कि इनके नाम इनके माता-पिता ने रखे थे और यह उनके पाश्चात्य अथवा यूरोपीयन मोह का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इनके माता-पिता इनका पाश्चात्य नाम रखना चाहते थे और उन्होंने बिना अर्थ जाने ही इस तरह के नाम रख दिए। वास्तव में यह औपनिवेशिक खुमार का असर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed