फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   test successful of dhanush missile

धनुष मिसाइल का सफल परीक्षण

Sat, 23 Nov 2013 09:14 PM IST
एजेंसी/बालासोर
एजेंसी/बालासोर Updated Sat, 23 Nov 2013 09:14 PM IST
विज्ञापन
test successful of dhanush missile

परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम धनुष बैलिस्टिक मिसाइल का ओडिशा में नौसेना के जहाज से सफल परीक्षण किया गया।

विज्ञापन


चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज के डायरेक्टर एमवी केवी प्रसाद ने बताया कि सामरिक बल कमान (एसएफसी) ने बंगाल की खाड़ी में शनिवार को सुबह 11:10 बजे नौसेना के जहाज से मिसाइल का सफल परीक्षण किया। जमीन से जमीन तक मार करने वाली धनुष स्वदेश निर्मित पृथ्वी मिसाइल की नौसेना संस्करण है।


सिंगल स्टेज, लिक्विड संचालित धनुष मिसाइल को पहले ही सशस्त्र बलों में शामिल किया जा चुका है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित पांच मिसाइलों में से यह एक है।
विज्ञापन


धनुष मिसाइल 500 से 1000 किलो परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम है। साथ ही यह जमीन और समुद्र दोनों जगह अपने लक्ष्य को भेद सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed