{"_id":"98391bf6-4ea3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"terrorists-were-present-between-demonstrators-at-india-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आतंकियों के खतरे से किया इंडिया गेट पर लाठीचार्ज'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'आतंकियों के खतरे से किया इंडिया गेट पर लाठीचार्ज'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2012 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने कहा है कि इंडिया गेट-राजपथ पर प्रदर्शन के दौरान आतंकियों के घुसने के इनपुट्स मिले थे। आतंकी इस मौके का फायदा उठा सकते थे। इससे पुलिस के हाथ-पैर फूल गए थे।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने कहा कि इंडिया गेट-राजपथ पर प्रदर्शन के दौरान काफी भीड़ थी। खुफिया विभाग ने आतंकियों के घुसने के इनपुट्स दिए थे। इस बात को लेकर पुलिस ने लोगों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया था। इनपुट्स मिलने से पहले बल प्रयोग करने का दिल्ली पुलिस कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन
नीरज कुमार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ शरारती तत्व घुस गए थे। इन लोगों ने पूरे आंदोलन को हाईजैक कर लिया था। किसी तरह का जान-माल का कोई नुकसान न हो और शरारती तत्व द्वारा पथराव करने के कारण पुलिस ने बल का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने अनौपचारिक रुप से ये भी कहा कि प्रदर्शनकारियों के दौरान ही शरारती तत्व युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इन शरारती तत्वों को प्रदर्शनकारियों के बीच से निकालने के लिए प्रयोग ने बल का प्रयोग किया था।
पुलिसकर्मियों को डरने की जरूरत नहीं
दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार से जब ये सवाल किया गया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्दोष पुलिसकर्मियों पर गाज गिर रही है। इससे पुलिसकर्मियों में भय का माहौल बना हुआ है। इस पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि किसी पुलिसकर्मी को डरने की जरूरत नहीं है। वह बिना किसी डर के ड्यूटी करें। बिना किसी कारण के किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।