फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   terrorists kidnapped me, please save me

'आतंकी मेरे साथ जबरदस्ती करते हैं, मुझे बचा लो'

Mon, 01 Feb 2016 09:39 AM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
terrorists kidnapped me, please save me

प्रेमिका को पति के हाथों पिटता देख वो बौखला गया। उसने प्रेमिका के पति को सबक सिखाने की ठान ली। लेकिन फिर उसने जो किया उससे पूरा पुलिस महकमा हिल गया। तीन दिन तक अफसर भी चैन से नहीं सो सके।

विज्ञापन


जी हां, करुला के बिलाल ने प्रेमिका के पति को जेल भिजवाने की ऐसी साजिश रची कि सब दंग रह गए। बिलाल ने दीप्ति बनकर पुलिस अफसरों को मैसेज करना शुरू कर दिए। बिलाल ने मैसेज में लिखा, ‘ ... मेरा नाम दीप्ति है मैं, सहारनपुर की रहने वाली हूं, मैंने करुला निवासी मुस्लिम प्रेमी अनीस से शादी की थी.. लेकिन वो अलकायदा का आतंकी निकला... उसने मुझे आतंकियों को बेच दिया है...आतंकी मेरे साथ रोज जबरदस्ती करते हैं.... प्लीज मुझे बचा लीजिए ’।
विज्ञापन


बिलाल ने स्क्रिप्ट तो मजबूत लिखी थी लेकिन सर्विलांस के मास्टर एसएसपी नितिन तिवारी के सामने उसका खेल ढेर हो गया। अब वह सलाखों में है।

पुलिस ने किया खुलासा

terrorists kidnapped me, please save me

पुलिस लाइन में रविवार रात मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र में करुला गली नंबर एक निवासी बिलाल पुत्र अली हसन ने दीप्ति बनकर पहला मैसेज नया मुरादाबाद के एक प्रापर्टी डीलर के मोबाइल पर 27 जनवरी को भेजा था।

इसके बाद वह पुलिस अधिकारियों को मैसेज करने लगा। पुलिस ने कॉल की तो दीप्ति बने बिलाल ने मैसेज भेजा कि वह आतंकियों की कैद में है, कॉल रिसीव की तो आवाज सुनकर आतंकी मार डालेंगे।

लिहाजा वह केवल मैसेज में बात कर सकती है। उसने मैसेज भेजा कि उसका पति अनीस अलकायदा के इंडिया चीफ संभल निवासी आसिफ का दोस्त है। वह और उसके साथी आतंकी मिलकर उसके साथ रोज दुष्कर्म करते हैं। 

ऐसे पकड़ा गया

terrorists kidnapped me, please save me

दीप्ति के नाम से आने वाले मैसेज पुलिस महकमे को हिलाने के लिए काफी थे। लिहाजा एसएसपी ने तुरंत मैसेज भेजने वाले नंबर को सर्विलांस पर लेकर खुद मानीटरिंग शुरू कर दी।

लोकेशन ट्रेस हुई और रविवार को बिलाल धरा गया। दीप्ति बनकर जिस अनीस को वह अपना पति और आतंकी बता रहा था, वास्तव में वह उसकी प्रेमिका का पति निकला। मझोला पुलिस ने केस दर्ज करके बिलाल को गिरफ्तार कर लिया है।

मैसेज करने के लिए उसने फर्जी आईडी वाले सिम का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed