{"_id":"31e8e11d8febe3476f37ab4996b5da08","slug":"terrorist-was-in-pakistani-uniform-says-antony","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सेना की वर्दी में थे आतंकवादीः एंटनी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाकिस्तानी सेना की वर्दी में थे आतंकवादीः एंटनी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Aug 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारतीय सैनिकों की टुकड़ी पर हमला करने वाले आतंकवादी पाकिस्तानी सेना की वर्दी में थे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने इसकी पुष्टि करते हुए संसद को बताया कि हथियारों से लैस 20 आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सैनिकों के गश्ती दल पर हमला कर इसे अंजाम दिया।
मंगलवार तड़के हुए आतंकवादियों के इस हमले में पांच भारतीय जवान शहीद हो गए थे।
पढ़ें, सरहद पर फिर ना'पाक' हरकत, हमले में 5 जवान शहीद
विज्ञापन
एंटनी ने सदन को बताया कि सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह के साथ उनकी बैठक हुई है। इसमें सेना प्रमुख ने उन्हें आश्वस्त किया कि सेना नियंत्रण रेखा पर किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है।
विज्ञापन
पढ़ें, '20 पाक आतंकियों ने किया भारतीय जवानों पर हमला'
एंटनी ने बताया, 'साफ किया कि नियंत्रण रेखा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। मैं संसद को भरोसा दिलाता हूं कि हमारी सेना नियंत्रण रेखा की सुरक्षित रखने की दिशा में सभी जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार है। सरकार ने कूटनीति माध्यम से पाक सरकार से घटना के बाबत विरोध दर्ज कराया है।'