{"_id":"7d9368161f97644252738ef8d78631ee","slug":"terrorist-target-for-seven-airport-includeing-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के निशाने पर दिल्ली सहित सात एयरपोर्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आतंकियों के निशाने पर दिल्ली सहित सात एयरपोर्ट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2013 09:01 PM IST
विज्ञापन
आतंकवादी भारत में फिर से एक बड़े हमले की तैयारी में जुटे हैं। इस बार उनके निशाने पर देश के सात प्रमुख हवाईअड्डे हैं।
विज्ञापन
आतंकवादियों की योजना हवाईअड्डों पर हमला करने और विमान का अपहरण कर बड़ी आतंकी कार्रवाई को अंजाम देने की है।
आतंकवादियों की सीमा पार हो रही बातचीत पर लगातार नजर रखने के बाद खुफिया विभाग को इस बड़ी साजिश का पता चला। इसके बाद देश भर के हवाईअड्डों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक देश के सात प्रमुख एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बंगलूरू और गुवाहाटी आतंकवादियों के निशाने पर हैं।
बातचीत में छोटे हवाईअड्डों को निशाना बनाने और विमान अपहरण करने की भी साजिश का पता चला है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक हमला के लिए आतंकवादी नए तरह के विस्फोटकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन