फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Terrorist suspect arrest in mewat rajasthan

मुजफ्फरनगर का बदला लेने की तैयारी में थे आतंकी!

Wed, 08 Jan 2014 10:22 AM IST
Updated Wed, 08 Jan 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
Terrorist suspect arrest in mewat rajasthan

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा मेवात मॉड्यूल मुजफ्फरनगर दंगों का बदला लेना चाहता था। मेवात से गिरफ्तार मॉड्यूल के

विज्ञापन

सदस्य मो. राशिद और शाहिद ने इस बात का खुलासा किया है।

पाकिस्तान में बैठे लश्कर व आईएसआई के आकाओं के इशारे पर दंगों के नाम पर मुजफ्फरनगर के युवकों को जेहादी बनाने की साजिश रची जा रही थी। इसके लिए मॉड्यूल के लोगों ने शामली, मुजफ्फरनगर के एक शख्स को शामिल किया था।

अमर उजाला पहले ही इसका खुलासा कर चुका है कि पश्चिमी यूपी का एक शख्स मेवात मॉड्यूल में शामिल था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों ने बताया कि मॉड्यूल का मास्टर माइंड सुभान, मो. राशिद और मो. शाहिद तीनों मुजफ्फरनगर गए थे।
विज्ञापन

दंगों का लेना चाहते थे बदला...

Terrorist suspect arrest in mewat rajasthan

यहां इनकी शामली के शख्स के अलावा कई लोगों से मुलाकात हुई थी। इनमें लियाकत और जमीर भी शामिल हैं। मॉड्यूल के सदस्यों ने शामली के व्यक्ति से दिल्ली में बैठकें की थीं।

हालांकि, मॉड्यूल के सदस्य मुजफ्फरनगर में जिन लोगों से मिले थे उन्होंने दंगों का बदला लेने की बात से इंकार कर दिया था और मॉड्यूल के सदस्य खतरनाक मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए थे।

मेवात मॉड्यूल के सदस्य मुजफ्फरनगर दंगों के अलावा मेवात से सट्टे राजस्थान के गोपालगढ़ कस्बे में वर्ष 2011 में हुए दंगों का भी बदला लेना चाहते थे। बदले की साजिश के लिए मॉड्यूल के सदस्य पाकिस्तान में बैठे जावेद चुटानी के लगातार संपर्क में थे।

मुंबई जैसे बड़े हमले के फ‌िराक में थे

Terrorist suspect arrest in mewat rajasthan

दंगों का बदला लेने के लिए पाकिस्तान से हथियार आने थे और दिल्ली में कई जगह मुंबई जैसी खुली फायरिंग और फिदायीन हमले करने थे।

हमले के लिए पैसे भारत के किसी राजनेता व उद्योगपति का अपहरण करके वसूले जाने थे।

स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा कि मुजफ्फरनगर के व्यक्ति के गिरफ्तार होने के बाद मुजफ्फरनगर दंगों के लिंक का ज्यादा खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

दंगा पीड़ितों पर राहुल के बयान पर हुआ था विवाद

Terrorist suspect arrest in mewat rajasthan

आतंकियों के मुजफ्फरनगर के युवकों के संपर्क में होने का खुलासा दिल्ली पुलिस ने अब किया है, लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कुछ ऐसा ही दावा तीन महीने पहले कर चुके हैं।

राहुल ने इंदौर में अपनी रैली में कहा था कि आईएसआई मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों के संपर्क में है। उनके इस बयान पर भारी बवाल मचा था।

दिल्ली पुलिस ने हालांकि साफ किया है कि आतंकी जिन लोगों के संपर्क में थे, वे दंगा पीड़ित नहीं हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी कहा है कि दंगा पीड़ितों के आईएसआई के संपर्क में होने की कोई जानकारी नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed