फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Terrorist organization al qaeda made big plan for narendra modi.

नरेंद्र मोदी के लिए अल कायदा ने बनाया 'बड़ा प्लान'

Sat, 06 Sep 2014 08:50 AM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
Terrorist organization al qaeda made big plan for narendra modi.

आतंकी संगठन अल कायदा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्लाम के दुश्मन के पेश करना चाहता है। इस आतंकी संगठन ने भारत में अपनी एक अलग शाखा स्थापित करने की घोषणा है। अल कायदा चाहता है उसकी धमकी को भारत गंभीरता से ले।

विज्ञापन


यह कहना है कि अमेरिका के जाने माने आतंक -रोधी विशेषज्ञ ब्रूस रिडेल का। इस ब्रूस रिडल का शुमार अमेरिका के जाने माने आतंक-रोधी विशेषज्ञ के रूप में होता है।
विज्ञापन

 
सीआईए के पूर्व विश्लेषक रह चुके रिडेल ने पीटीआई से कहा, ‘ अल कायदा के नेता अयमान अल जवाहिरी द्वारा इस साल जारी किए पहले वीडियो को बहुत गंभीरता से लिया जाना चाहिए। अल कायदा की कोशिश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्लाम के दुश्मन के रूप में पेश करने की है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहिरी ने हाल ही में एक विडियो जारी किया। इस विडियो में जवाहिरी द्वारा कश्मीर, गुजरात और असम सहित भारत की खिलाफत करने और अफगानिस्तान से म्यांमार तक शरिया लागू करने मकसद से भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा की नई शाखा खोलने की घोषणा की।

भारत के लिए बड़ा सिरदर्द है

Terrorist organization al qaeda made big plan for narendra modi.

इस बाबत रिडेल ने कहा, ‘ पाकिस्तान में अल कायदा के ठिकाने और लश्कर -ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन से उसके करीबी रिश्ते को देखते हुए वह भारत के लिए बड़ा सिरदर्द है।’
 
जवाहिरी ने विडियो में अल कायदा की ‘कायदात अल जिहाद’ के नाम से भारतीय उपमहाद्वीप में नई शाखा खोलने की घोषणा की है। इस शाखा को खोलने का उनका मकसद जिहाद का झंडा बुलंद करना, इस्लामी निजाम की वापसी और पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में शरिया लागू करना है।

जवाहिरी का यह विडियो यू टयूब सहित विभिन्न सोशल साइट पर विभिन्न साइटों पर पोस्ट किया जा चुका है। रिडेल ने कहा, ‘भारत की र्नई सरकार को धमकी को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। नई दिल्ली  को अमेरिका और अफगानिस्तान के साथ आतंक-रोधी सहयोग और बढ़ाना चाहिए। ’
 
2008 में मुंबई पर आतंकी हमले के बाद भारत और अमेरिका के बाद आतंक-रोधी सहयोग खासा बढ़ा है। अमेरिका को हालांकि अभी भी विडियो और अल कायदा की शाखा की स्थापना की प्रमाणिकता को सत्यापित करना है।

अल कायदा ने वीड‌ियो भेजकर दी थी धमकी

Terrorist organization al qaeda made big plan for narendra modi.

अमेरिकी विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हार्फ ने अपनी रोज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं को बताया, ‘हमने अभी तक इस वीडियो की प्रमाणिकता सत्यापित नहीं कर पाए हैं।

हालांकि यह जरूर है कि इस बाबत और जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। हम अल कायदा की इस घोषणा को उसके और क्षमतावान का संकेत भी नहीं मानते।’
 
इसके साथ ही हार्फ ने यह भी कहा कि अमेरिका अल कायदा को कहीं से कहीं से भी उखाड़ फेंकने को प्रतिबद्ध हैं । हार्फ ने यह तो पक्का मानिए कि  अल कायदा अब अमेरिका के लिए फिर से खतरा पैदा नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed