फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Terrorist is on strike

17 दिनों से हड़ताल पर है आतंकी, परेशान कर रहा है कसाब का भूत!

Fri, 21 Aug 2015 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 21 Aug 2015 08:33 AM IST
विज्ञापन
Terrorist is on strike

26/11 आतंकवादी हमले में शामिल और लश्कर आतंकी अबू जुंदाल बीते 17 दिनों से आर्थर रोड जेल में भूख हड़ताल पर बैठा है। इसके चलते उसके केस से संबंधित कार्रवाई भी महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) कोर्ट में ठप्प पड़ गई है।

विज्ञापन


जेल प्रशासन भी उसकी भूख हड़ताल से हलकान है। मकोका अदालत ने वकील से जुंदाल को समझाने को कहा है। अबू जुंदाल के वकील आसिफ नकवी के मुताबिक जुंदाल की कोठरी में कोई भी खिड़की अथवा रोशनदान नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए उसमें जुंदाल कादम घुटता है। जुंदाल कई बार लिखित तौर पर मांग कर चुका है कि उसे उस कोठरी से निकालकर कहीं और रखा जाए। क्योंकि उसे इस कोठरी में अजमल कसाब का भूत परेशान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है आरोप

Terrorist is on strike

अबू जिंदाल को जून 2012 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। पिछले दो साल से उसे आर्थर रोड जेल में बनी उस खास  कोठरी में रखा गया है, जहां पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब को कैद किया गया था।

मकोका कोर्ट ने जुंदाल के वकील से कहा कि वह अपने मुवक्किल को समझाएं कि अनशन समाप्त कर पहले अपने केस के संबंध में कोर्ट की कार्रवाई में हिस्सा ले। उसकी भूख हड़ताल की वजह से कोर्ट का भी कामकाज ठप पड़ गया है।

जुंदाल पर 26/11 आतंकी हमले में शामिल कसाब सहित 10 आतंकियों को हिंदी सिखाने और हमले के दिन कराची में कंट्रोल रूम से आतंकियों को निर्देश देने का आरोप है।

कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके अबू जुंदाल का असली नाम जबीउद्दीन है और मुंबई हमले के दौरान उसकी पहचान रियासत अली के रूप में की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed