फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   terrorist have not given any information to the agency

आतंकी ने ओढ़ा शातिर चोला, खुफिया तंत्र फेल

Wed, 13 Jan 2016 05:46 AM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 05:46 AM IST
विज्ञापन
terrorist have not given any information to the agency

पठानकोट एयरबेस हमले के तार मेरठ से जुड़ने की जानकारी सामने आने और एक आतंकी के हाथ में आने के बावजूद खुफिया तंत्र फेल साबित हो रहा है। इस आतंकी ने अपने शातिर दिमाग से देश की शीर्ष जांच एजेंसी को भी गच्चा दे रखा है।

विज्ञापन


छह माह तक गार्ड की नौकरी करने और शहर का हर कोना खंगालने वाले इस आतंकी के फैक्ट्री का पता तो क्या रास्ता तक भूलने की बात गले नहीं उतरती।

ऐसे में लोकल इंटेलीजेंस का भी खाली हाथ होना सिस्टम के लापरवाह होने की पुष्टि करता है। आतंकी गतिविधियों का हर बार इनपुट मिलने पर लोकल इंटेलीजेंस से लेकर पुलिस-प्रशासन ने खामोशी की चादर ओढ़ ली है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एसपी के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम सोमवार को शहर में पहुंची थी। टीम के साथ उड़ीसा में एक ट्रेन में आगजनी करने वाला आतंकी भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकियों से उक्त आतंकी का संपर्क था। ट्रेन में आग लगाने और पठानकोट एयरबेस पर हमला, इन दोनों केसों की जांच एनआईए ही कर रही है।

इस आतंकी ने खुलासा किया था कि उसने मेरठ की एक फैक्ट्री में छह महीने तक सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की थी। वह रात में फैक्ट्री में रहता था तो दिन में छावनी समेत शहर के अन्य इलाकों में घूमकर युवकों को अपने साथ जोड़कर आतंकी नेटवर्क मजबूत करता था।

इस आतंकी का पाक जासूस मोहम्मद इजाज से संपर्क में होना भी साबित कर देता है कि पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई देश के सैन्य और सिविल एरिया में कहां तक घुसपैठ कर चुकी है।

आतंकी गतिविधियों का प्लेटफार्म

terrorist have not given any information to the agency

दरअसल मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश को आतंकी गतिविधियों का प्लेटफार्म माना जाता रहा है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब मेरठ से कोई आईएसआई एजेंट या स्लीपिंग माड्यूल पकड़ा गया हो।

एक दशक से ज्यादा समय से यहां आईएसआई ने अपना नेटवर्क लगातार मजबूत किया है। यहां तक कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, हापुड़ और बिजनौर जिले के आउटर एरिया में कई बार सेटेलाइट फोन के प्रयोग की जानकारी सामने आ चुकी है। मुंबई सीरियल ब्लास्ट का एक आरोपी भी मेरठ में ठहरकर जा चुका था।

कहां गायब हो गई फैक्ट्री

जिस फैक्ट्री में आतंकी ने रात में नौकरी और दिन में सैन्य इलाके की गोपनीय जानकारी जुटायी, उसकी तलाश करने में एनआईए के अलावा लोकल खुफिया विभाग और पुलिस असफल साबित हो रही है।

तमाम प्रयासों के बावजूद भी फैक्ट्री का पता नहीं लगा। पांच घंटे तो खुद एनआईए की टीम ने शहर में कई जगह आतंकी की निशानदेही पर फैक्ट्री तलाशने में मेहनत की, लेकिन नतीजा शून्य रहा।

कहीं शुगर फैक्ट्री तो नहीं

terrorist have not given any information to the agency

टीम आतंकी को परतापुर बाईपास स्थित कई फैक्ट्रियों में लेकर पहुंची, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आतंकी ने बताया कि उस फैक्ट्री का गेट काफी बड़ा था।

फैक्ट्री के बारे में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। डीआईजी रेंज का कहना है कि अंदेशा यह भी है कि यह जिले की कोई शुगर मिल भी हो सकती है। हालांकि इससे ज्यादा अफसर इस मामले में कुछ भी बोलना ठीक नहीं बता रहे हैं।

मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ। लोकल खुफिया विभाग एनआईए की मदद में लगाया गया था। परतापुर, कंकरखेड़ा, दौराला और शहर में कई जगहों पर फैक्ट्री की तलाश की गई, लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा है।
- आशुतोष कुमार, डीआईजी रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed