‘पर्यटन स्थलों पर हमले की फिराक में आतंकी’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएस और अल कायदा जैसे आतंकी संगठन मिलकर देश के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की फिराक में है। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक जेएन चौधरी ने इस तरह की साजिश की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया है कि देश इस तरह की गतिविधियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और उनकी हर साजिश को नाकाम कर दिया जाएगा।
वह एनएसजी के 30वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि देश की खुफिया एजेंसी से मिल रही सूचनाओं से पता चला है कि आईएस और अल कायदा एक हो गए हैं।
योजना पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की
वे मिलकर देश के अलग-अलग शहरों पर हमले की तैयारी में हैं। खासतौर से उनकी योजना पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की है। इसको लेकर एनएसजी को और मजबूत किया जा रहा है।
एनएसजी कमांडो की संख्या बढ़ाने से लेकर चारों केंद्रों को अपग्रेड किया जा रहा है। कुछ केंद्रों पर प्रशिक्षण की सुविधा सीमित है। जल्द ही उनके प्रशिक्षण की क्षमता ठीक की जाएगी।
जेएन चौधरी ने बताया कि आतंकियों ने मंसूबे को अमली रूप देने के लिए गोवा, अमृतसर, और बंगलूरू की रेकी कराई है, जबकि एनएसजी ऐसी घटनाओं को निष्फल करने को पूरी ताकत से लगी है।