{"_id":"ab82d8bd452e1b1e7f9563e508cdbcac","slug":"terrorist-can-attack-with-rocket-launcher-in-modi-s-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशाने पर मोदी, रॉकेट लांचर से हो सकता है हमला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
निशाने पर मोदी, रॉकेट लांचर से हो सकता है हमला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 02 Nov 2013 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कई आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों ने हाथ मिला लिया है। इन आतंकी संगठनों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का भी समर्थन हासिल है।
विज्ञापन
आतंकी संगठन रॉकेट लांचर आदि से मोदी और उनकी रैली को निशाना बना सकते हैं। यह जानकारी खुफिया विभाग ने गृह मंत्रालय को दी है। इसके बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली सहित सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों को पत्र लिखकर इस बारे में आगाह कर दिया है।
विज्ञापन
एक पुलिस अफसर ने गृह मंत्रालय से इस तरह की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों की पुलिस को कुछ दिन पहले दो पेज का पत्र लिखकर मोदी की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, मोदी को निशाना बनाने के लिए आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा, हिजबुल मुजाहिदीन और शाहिद बिलाल एक हो गए हैं। आईएसआई के इशारे पर इन संगठनों ने फिलहाल इंडियन मुजाहिदीन को ऑपरेशन का जिम्मा सौंपा है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मोदी को आतंकी संगठनों के अलावा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी खतरा है। एक अधिकारी ने बताया कि मोदी की सुरक्षा को लेकर इनपुट्स काफी दिन पहले मिल गए थे।
वहीं, स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि आईएसआई के इशारे पर ही रियाज भटकल व यासीन भटकल के निर्देश पर तहसीम ने मोदी की पटना रैली में धमाके करवाए थे। रियाज भटकल ने ही बोधगया में भी बम धमाके कराए थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पटना रैली में बम धमाकों के लिए आईएसआई ने रियाज भटकल को हवाला के जरिए फंडिंग की थी। आईएसआई द्वारा भेजी गई रकम भारत में मौजूद तहसीम समेत छह आतंकियों में बंटी थी। इन आतंकियों को पटना रैली में कुल 18 बम धमाके करने थे। इसके लिए पाक से नेट पर चैटिंग के जरिए आदेश दिए गए थे।
पीएम, राहुल जैसी होगी मोदी की सुरक्षा
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमले की आशंका के मद्देनजर केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें मिली एडवांस सिक्योरिटी लाइसन (एएसएल) सुरक्षा के तहत रैली के स्थलों की पहले से ही उसी तरह जांच की जाएगी, जिस तरह से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की रैलियों से पहले की जाती है।