फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   terrorist attack plans in navratri

त्योहार के मौसम में मुंबई पर आतंकी खतरा

Sat, 05 Oct 2013 08:25 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 05 Oct 2013 08:25 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack plans in navratri

बीते दिनों मुंबई की एक अदालत से इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी अफजल उस्मानी और मध्य प्रदेश के खंडवा से सिमी के छह आतंकियों के फरार होने के बाद खुफिया एजेंसियों ने मुंबई में आतंकी वारदातों की आशंका जताई है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में मुंबई पुलिस से कहा गया है कि इंडियन मुजाहिदीन महानगर में दहशत पैदा करने की कोशिश कर सकता है। खास तौर पर बांद्रा से दहिसर तक पश्चिमी उपनगरों में हमले की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 20 सितंबर को उस्मानी मुंबई पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था, जबकि सिमी के आतंकी 1 अक्तूबर को जेल तोड़ कर भाग निकले थे।

इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई की भीड़भाड़ वाली जगहों को नवरात्र और दशहरा के दौरान निशाना बनाया जा सकता है। पुलिस ने इस रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए विभाग में छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार से शुरू हुए गरबा के कार्यक्रमों में सादे कपड़ों में पुलिस की तैनाती की जा रही है। खबरियों को अलर्ट कर दिया गया है, जबकि नागरिकों से भी सावधान रहने को कहा गया है।

पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार उस्मानी के बाद सिमी आतंकियों का भाग निकलना चिंता का विषय है। पुलिस को मिली सूचनाओं के मुताबिक ये लोग एक जगह पर एकत्र हुए हैं और हमलों की योजना बना रहे हैं।


खुफिया रिपोर्ट के अनुसार जुहू एयरपोर्ट आतंकियों के निशाने पर है। यहां किसी बड़े वाहन में विस्फोटक भरकर हमला किया जा सकता है। खंडवा से फरार सिमी आतंकियों में एक अबू फैजल उर्फ डॉक्टर है, जो जुहू का रहने वाला है। वह इस इलाके से अच्छी तरह परिचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed