फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Terrorist attack in Sopore kills two

सोपोर में पुलिस पोस्ट पर आतंकी हमला,जवान शहीद

Wed, 19 Aug 2015 10:20 AM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
Terrorist attack in Sopore kills two

जम्मू और कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर हमला कर जवान को मार डाला और हथियार लेकर भाग गए।

विज्ञापन


साथ ही इस हमले में एक नागरिक की भी मौत हो गयी है। यह हमला श्रीनगर से 52 किलोमीटर दूर सोपोर के तुज्जर शरीफ में घटी है। ये जवान मस्जिद की भी सुरक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवान फयाज अहमद गोली लगने से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

लोकेशन बदल रहे आतंकी

Terrorist attack in Sopore kills two

भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे पाकिस्तान के रिहायशी इलाकों में आतंकियों के समूह की मौजूदगी लगातार ट्रैक हो रही है। नागरिक बस्ती में पनाह लेकर सही मौके का इंतजार कर रहे आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के ताजा इनपुट के अनुसार आतंकियों का यह समूह ऑटोमेटिक हथियारों और असलहे से लैस है। पिछले कुछ दिनों में यह समूह कई बार अपनी लोकेशन बदल चुका है। छह से आठ की संख्या में बताए जा रहे आतंकियों ने ज्यादा समय एक ही जगह बिताया है, जबकि तीन से चार गांवों में आवाजाही कर अपनी लोकेशन बदली है।

माना जा रहा है कि हीरानगर सब डिवीजन से सटी सीमा पर अत्यधिक सख्ती की वजह से घुसपैठ के लिए आतंकी पंजाब के गुरदासपुर जिले से सटी सरहद पर फोकस कर रहे हैं।

खुफिया तंत्र के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि जम्मू-कश्मीर से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर निगरानी तंत्र को बेहद कड़ा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed