हमले के बाद एकजुट हुआ पाक, साथ आए शरीफ-इमरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि अच्छे और बुरे तालिबान का कोई मतलब नहीं है। हम पूरी ताकत से आतंकियों के खिलाफ लड़ेंगे और ईंशा अल्लाह उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाएंगे। पाकिस्तान की धरती से आतंकवाद खत्म होने तक जंग जारी रहेगी। हम उन्हें हर हाल में हराकर रहेंगे।
वहीं इस दौरान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने कहा कि संकट की इस घडी में जब पूरा देश एकजुट है तब हम अलग कैसे रह सकते हैं। हमारे मुखालफत अलग हैं लेकिन इस मुद्दे पर हम एक हैं और इस पर कोई राजनीति नहीं होगी। इमरान ने कहा कि पूरी दुनिया और देश को यह एक संदेश है कि हम पूरी तरह एकजुट हैं।
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि हम एक तो हो गए हैं लेकिन अब आतंकियों के खिलाफ क्या कदम उठाते हैं, यह हमें जल्द तय करना होगा। कहा कि सारा मुल्क मिलकर फैसला करें कि हम उन्हें किस तरह हरा सकते हैं। दहशगर्दों को हर हाल में कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार को हर तरह का समर्थन देने का वादा किया।
एकमंच पर आए नवाज शरीफ और इमरान खान
पेशावर हमले में डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की मौत ने जहां पूरे पाकिस्तान को आसुंओं के समंदर में डुबो दिया है वहीं ऐतिहासिक रूप से देश में सत्ता और विपक्ष भी एकजुट हो गए हैं।
कुछ समय पहले पाकिस्तान सरकार के विरोध में देशभर में प्रदर्शन चलाने वाली प्रमुख विपक्षी पार्टी तहरीक ए इंसाफ के मुखिया इमरान खान ने सभी विरोधों को दरकिनार करते हुए पाकिस्तान प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा किया। देश के दोनों प्रमुख नेताओं ने एक मंच से आंतकियों के खिलाफ कार्रवाई की बात तो कही ही दुनियाभर में एकजुटता का संदेश भी दिया।
घटनाग्रस्त पेशावर में एक साझा प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए नवाज शरीफ और इमरान ने कहा कि आतंकियों को कोई धर्म और आस्था नहीं होती। ऐसे लोग पूरी इंसानियत के दुश्मन हैं इसलिए इनके खिलाफ अब कड़े कदम उठाने की जरूरत है।