फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   terrorist attack in Pathankot

पठानकोट:पाकिस्तान सरकार के लिए नरम रुख का विरोध

Sun, 03 Jan 2016 01:03 AM IST
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack in Pathankot

पठानकोट हमले व पाकिस्तान सरकार के लिए नरम रुख के खिलाफ हिंदू सेना ने शनिवार को जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ व आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का पुतला जलाया।

विज्ञापन


हिंदू सेना का कहना है कि पाकिस्तान से उसकी ही भाषा में बात करनी चाहिये। जब तक पाक जमीन से आतंकी संगठन खत्म नहीं किए जाते तब तक पाक की ओर से दोस्ती का हाथ बढ़ाने का कोई मतलब नहीं।
विज्ञापन


संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि यूपीए सरकार में पीएम रहे मनमोहन अपने पूरे कार्यकाल में पाकिस्तान नहीं गये।

मोदी की यात्रा का मिला हमले से जवाब

terrorist attack in Pathankot

एनडीए सरकार में पीएम रहे अटल बिहारी वाजपेयी बस लेकर लाहौर गये थे और पाकिस्तान ने इसका जवाब कारगिल के रूप में दिया था।

अब बारह साल बाद पीएम मोदी अपनी पुरानी नीतियों को भूलकर पाकिस्तान गये और नवाज शरीफ के पारिवारिक समारोह में शामिल हुये। इसका जवाब आतंकियों ने वायु सेना सेंटर पर हमला करके दिया है।

जब पाकिस्तान में बैठे आतंकी ऐसी वारदातें करते रहेंगे तब पाकिस्तान से दोस्ती नहीं की जानी चाहिये। भाजपा व मोदी सरकार को उसी नीति पर चलना चाहिये जिस पर वह सत्ता में आने से पहले चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed