फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   terrorist attack in paris

पेरिस: हमलावर भाइयों सहित 3 आतंकी मारे गए

Sat, 10 Jan 2015 08:42 AM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन
terrorist attack in paris

फ्रांस की सबसे बड़ी आतंकवादी घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों को पुलिस ने मार गिराया है। व्यंग्य अखबार शार्ली एबदो के पत्रकारों समेत 12 लोगों की हत्या करने वाले दोनों भाई पेरिस के पूर्वोत्तर इलाके दमख्तों गोएल की एक प्रिटिंग फैक्टरी परिसर में मारे गए, जबकि सुपर मार्केट में पांच लोगों को बंधक बना कर रखने वाले आतंकियों में से भी एक को मार गिराया गया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह आतंकी शार्ली एबदो के पत्रकारों के हत्यारों से जुड़ा था। पुलिस ने दमख्तों गोएल के ऑपरेशन के दौरान बंधक बना कर रखे गए शख्स को बचा लिया। ऑपरेशन में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर है। हालांकि पुलिस की इस सफलता के बीच पेरिस में कई जगहों पर आतंकी वारदातों को अंजाम देने की भी खबरें आ रही हैं।
विज्ञापन


इससे पहले हत्यारों को पकड़ने के जबरदस्त अभियान के बावजूद आतंकी बेखौफ होकर नई वारदातों को अंजाम देने में लगे रहे। बृहस्पतिवार को एक महिला पुलिसकर्मी की हत्या करने के बाद शुक्रवार को उन्होंने पेरिस में दो जगहों पर लोगों को बंधक बना लिया। इनमें दो बंधकों के मारे जाने की खबर है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। आतंकियों के नए हमलों ने पुलिस को राजधानी के नामी यहूदी इलाकों को पूरी तरह सीलबंद करने पर मजबूर कर दिया। ताजा हालातों से पूरे फ्रांस में दहशत और डर का माहौल है और कई इलाकों में लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बंधक कांड एक-दूसरे से जुड़ी घटना

terrorist attack in paris

पेरिस पुलिस के सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को दोनों जगहों पर लोगों को बंधक बनाने वाले आतंकी एक दूसरे से जुड़े हुए थे। आतंकियों की ओर से लोगों को बंधक बनाए जाने की खबर मिलते ही पेरिस के मेयर के दफ्तर ने घटनास्थल के आसपास के इलाकों की सारी दुकानों को बंद करने के आदेश दे दिए। पेरिस के प्रसिद्ध मेरेस क्षेत्र का यह यहूदी इलाका अमूमन फ्रांसीसी और यहूदी खरीदारों से भरा रहता था। लेकिन शुक्रवार को यहां सड़कें बिल्कुल सूनी दिखीं। यह इलाका शार्ली एबदो के दफ्तर से एक किलोमीटर की दूरी पर है।

इस बीच, संदिग्ध हत्यारों की तलाश में पुलिस के हेलीकॉप्टर पेरिस के चार्ल्स द गायले हवाईअड्डे से 12 किलोमीटर दूर दमख्तों गोएल शहर की एक प्रिटिंग प्रेस के ऊपर मंडरा रहे थे। पुलिस के निशानेबाज इस जगह के आसपास के घरों की छतों पर तैनात थे। सुरक्षाकर्मियों ने दमख्तों गोएल के आसपास के स्कूलों को खाली करा लिया था। वहां सड़कों पर मुस्तैद पुलिस ने लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा । इससे पहले भाग रहे हत्यारों पर गोलियां भी चलाई गई थीं। पुलिस की गिरफ्त से बचने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों का कुछ लोगों से सामना होने की भी खबर है।

इनमें से एक ने बताया कि काले रंग की पोशाक पहने और क्लाशनिकोव लिए इन लोगों ने उसे प्रिटिंग प्रेस के सामने से चले जाने को कहा और ऐलान किया कि वे नागरिकों को नहीं मारते। सुरक्षाकर्मियों से आंखमिचौली से पहले आतंकवादियों ने एक  महिला से उसकी कार छीनी थी। महिला का दावा है कि ये वही लोग थे, जिन्होंने बुधवार को शार्ली एबदो के पत्रकारों समेत 12 लोगों को मार डाला था। इस बीच, राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने बंद कमरे की बैठक कर ताजा स्थिति का जायजा लिया।

आतंक के तीन दिन

terrorist attack in paris

बुधवार : पेरिस में शार्ली एबदो के पत्रकारों समेत 12 को मार डाला
बृहस्पतिवार : महिला पुलिसकर्मी को गोलियां से उड़ाया
शुक्रवार : यहूदी सुपर मार्केट में पांच को बंधक बना दो की हत्या की

मोदी ने ओलांद से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शार्ली एबदो के पत्रकारों की हत्या के बाद फ्रांस में पैदा हालात पर राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से बात की है। उन्होंने ओलांद को इस बात का भरोसा दिलाया कि फ्रांस और भारत आतंक से मिलकर लड़ेंगे और यह दोनों के रिश्तों का एक अहम तत्व है। ओलांद से फोन पर बातचीत के दौरान मोदी ने भरोसा जताया कि राष्ट्रपति और फ्रांस के लोग दुख की इस घड़ी से जल्द उबर जाएंगे और संकट का बहादुरी से सामना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed