फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   terrorism has no colour says shinde

सुशील कुमार शिंदे 'हिंदू आतंकवाद' के बयान से पलटे

Thu, 07 Feb 2013 09:26 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 07 Feb 2013 09:26 AM IST
विज्ञापन
terrorism has no colour says shinde

संसद में बजट सत्र से ठीक पहले गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने 'हिंदू आतंकवाद' के अपने विवादित बयान से किनारा कर लिया है। शिंदे ने कहा है कि आतंकवाद का संबंध किसी धर्म या रंग से नहीं है।

विज्ञापन


बुधवार को एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस पार्टी के इस रुख का पूरी तरह समर्थन करता हूं कि आतंकवाद का ताल्लुक किसी धर्म या रंग से नहीं है।'
विज्ञापन


गृहमंत्री शिंदे ने कहा है कि आतंकवाद के मुद्दे पर उनका वही रुख है, जो पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने 22 जनवरी को दिए बयान में कहा था। गौरतलब है कि जयपुर में आयोजित कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर में शिंदे ने कहा था कि भाजपा और आरएसएस के कैंपों में 'हिंदू आतंकवाद' की ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि आतंकवाद को किसी धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे पर पार्टी की राय साफ है। कांग्रेस आतंकवाद को किसी धर्म या रंग से नहीं जोड़ती।

नायडू ने साधा शिंदे पर निशाना
वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे अगर 'हिंदू आतंकवाद' के बयान पर बिना शर्त माफी नहीं मांगते हैं तो लोकसभा के आगामी बजट सत्र के दौरान यूपीए सरकार को मुश्किलों को सामना करना पडे़गा।


नायडू कहा कि अपने बयान में शिंदे ने जिस पार्टी पर उंगली उठाई है, वह देश की दूसरी सबसे बडी और केंद्र में दोनों ही सदनों की प्रमुख विपक्षी पार्टी है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शिंदे को अपना बयान वापस लेने और बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते तो उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed