{"_id":"38d434f2f5fff34757747fb6d6f023b4","slug":"terror-attack-on-army-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के काफिले पर हमला, जवान जख्मी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सेना के काफिले पर हमला, जवान जख्मी
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 16 Nov 2013 07:50 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा इलाके में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में एक जवान जख्मी हो गया। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार ड्रगमूला इलाके में सेना के काफिले पर हमला करने के बाद आतंकी मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
घायल जवान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सेना और प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक दिन पहले भी अनंतनाग में आतंकियों ने पुलिस कांस्टेबल पर गोलियां चलाईं थीं और उसकी राइफल भी ले भागे थे।