फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Tension in two district UP.

लाउडस्पीकर पर फिर बवाल, बने टकराव के हालात

Fri, 03 Jul 2015 02:16 PM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
Tension in two district UP.

बिजनौर के फीना के गांव शिवाला कलां में रोजा इफ्तारी से अजान होने तक मंदिर के लाउडस्पीकर बजाने और मदरसे की दूसरी मंजिल पर मस्जिदनुमा मीनार का निर्माण कराने को लेकर दो संप्रदाय के लोग आमने सामने आ गए।

विज्ञापन


दोनों पक्षों के महिला, पुरुषों ने थाना शिवाला कलां का कई घंटे तक घेराव किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों में समझौता करा विवाद समाप्त कराया।
विज्ञापन


शिवाला कलां में 29 जून को सीओ चांदपुर के नेतृत्व में हुई शांति सभा की बैठक में पूर्व प्रधान शराफत हुसैन और डॉ. असलम ने रोजा इफ्तारी से आजान होने तक मंदिर से तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर को बंद कराने की मांग की थी। इस बात पर दोनों संप्रदायों में माहौल गरमा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों संप्रदाय के लोगों ने थाने में किया हंगामा

Tension in two district UP.

उधर, मंदिर समिति ने मदरसे के ऊपर मस्जिदनुमा मीनार के निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए एसडीएम चांदपुर से मांग की थी। इन्हीं मामलों को लेकर बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने  थाने का घेराव किया। टकराव के हालात बन गए।

इसकी सूचना पर एसडीएम राकेश कुमार यादव, सीओ महेश सिंह अत्री, सीओ सिटी बिजनौर शैलेंद्र लाल  पुलिस बल के साथ थाने पहुंचे। दोनों पक्षों से बिना प्रशासन की अनुमति के कोई नया निर्माण नहीं करने और रोजा इफ्तारी से अजान होने तक कम करने को कहा। इस पर दोनों पक्ष राजी हो गए।

एक पक्ष की ओर से अजीत सिंह, महेश कुमार, प्रवीण सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजय सिंह और दूसरे पक्ष से शराफत हुसैन, इरफान अहमद, इस्तियाक अहमद, शमीम अंसारी आदि मौजूद रहे। दोनों पक्षों की सहमति होने पर विवाद शांत हो गया।

सिंघावली में भी सांप्रदायिक तनाव

Tension in two district UP.

बागपत के सिंघावली अहीर गांव में सामान के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। बाद में पथराव हुआ। इसमें दो लोग घायल हो गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात है।

विवाद सद्दाम और राजू पहलवान के बीच हुआ। बताया जाता है कि सद्दाम, राजू की दुकान पर सामान लेने के लिया गया था। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। जिम्मेदार लोगों ने मामला शांत करा दिया। सद्दाम ने अपने घर पर इस बारे में बताया, तो परिवार के लोग पूछताछ करने के लिए राजू की दुकान पर पहुंचे।

बाद में उनके बीच झगड़ा हो गया। पहले लाठी-डंडे चले। उसके बाद पथराव हुआ। इसमें सद्दाम और उनके ताऊ सल्लू घायल हो गए। इससे वहां पर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया।

राजू पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने उनकी दुकान पर आकर हमला किया है। जबकि सद्दाम पक्ष का कहना है कि विपक्षियों ने ही उन पर हमला किया है। इससे गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। मौके पर पुलिस तैनात है। सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दो पक्षों में मामूली झगड़ा हुआ था। गांव में तनाव की स्थिति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed