फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tension in mumbai thane following attack on raj convoy

राज ठाकरे के काफिले पर पथराव से महाराष्ट्र में बवाल

Wed, 27 Feb 2013 06:53 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 27 Feb 2013 06:53 PM IST
विज्ञापन
tension in mumbai thane following attack on raj convoy

महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी और एनसीपी के बीच टकराव ने हिंसक रूप ले लिया है। एक दिन पहले अहमदनगर जिले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे के काफिले पर पत्थर फेंकने के बाद भड़के कार्यकर्ताओं ने मुंबई, नासिक और ठाणे के कई क्षेत्रों में जमकर बवाल काटा।

विज्ञापन


गुस्साए कार्यकर्ताओं ने एनसीपी कार्यालय पर हमला करने के अलावा शहर के कई हिस्सों में राज्य के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार का पुतला जलाया। पुलिस के अनुसार चेंबूर, कुर्ला और बांद्रा में पथराव की घटनाएं भी हुईं।
विज्ञापन


शिव सेना प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि गृह मंत्रालय का विभाग एनसीपी के पास है, इसलिए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। मंगलवार को पार्टी से जुड़े कार्य के संबंध में अहमदनगर जिले के भिंगार में आए राज ठाकरे के काफिले पर कुछ संदिग्ध एनसीपी कार्यकर्ताओं ने पत्थर फेंके ओर काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकरे ने हाल ही शोलापुर में अजीत पवार पर जुबानी हमला करते हुए उन्हें राज्य के कुछ हिस्सों में सूखे के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि लंबे समय तक जल संसाधन मंत्री रहने के बावजूद उन्होंने पानी की समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जबकि प्रोजेक्टों पर मोटा पैसा खर्च किया गया। माना जा रहा है कि ठाकरे की टिप्पणी से एनसीपी कार्यकर्ता भड़के हुए थे।

ठाणे के अंबरनाथ में एमएनएस समर्थकों ने एनसीपी के कार्यालय पर हमला किया और बंद का आह्वान किया। हालांकि एनसीपी प्रवक्ता महेश तापसे ने दावा किया कि उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस बंद को विफल कर दिया। दोनों दलों के बीच कई जगहों पर झड़प भी हुई। एमएनएस कार्यकर्ताओं ने कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।

एमएनएस की धमकी

एमएनएस विधायक राम कदम ने एनसीपी नेताओं को खुली धमकी देते हुए कहा है कि अगर वह इसी तरह ठाकरे को निशाना बनाते रहे, तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना होगा। उन्होंने कहा, ‘हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं। हम लोगों को उसी भाषा में जवाब देना पसंद करते हैं, जैसी सामने वाला चाहता है। एनसीपी नेता भूल गए हैं कि उन्हें महाराष्ट्र में ही रहना है और उनके घर मुंबई में हैं।’


एनसीपी नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई

राज्य में तनाव की स्थिति को देखते हुए एनसीपी के सीनियर नेता व पीडब्ल्यूडी मंत्री छगन भुजबल और पार्टी सांसद समीर भुजबल के घर, फार्म हाउस और नासिक-त्रिंबाकेश्वर रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed