फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tension in mathura

मांस फेंकने के विवाद में जमकर फायरिंग, 6 घायल

Sat, 26 Sep 2015 09:02 AM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
tension in mathura

यूपी के मथुरा में नौहझील थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ला में बकरीद के मौके पर कुर्बानी के बाद मांस फेंकने पर एक ही समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने जमकर फायरिंग हुई, जिसमें करीब छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने फायरिंग की जानकारी से इनकार किया है। तीन लोगों को हिरासत में लेने के बाद क्षेत्र में गश्त जारी है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नमाज के बाद नौहझील के टोली मोहल्ला के लोगों ने बकरे की कुर्बानी दी। कुर्बानी के बाद दोपहर 3:15 बजे टोली मोहल्ले का इमरान पुत्र इस्लाम बकरे का अवशेष व गंदगी को खुले लकड़ी के डंडे में लपेटकर व तसले में रखकर फेंकने जा रहा था।
विज्ञापन


तभी सामने से आ रहे शेरू पुत्र नसीर व शाकिर पुत्र कल्लो ने इमरान को गंदगी को दूर होकर ले जाने को कहा। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि संपत, शेरू और शाकिर ने इमरान की पिटाई कर दी। इमरान ने दौड़कर घटना के बारे में परिवारीजनों को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत पर चढ़कर की फायरिंग

tension in mathura

थोड़ी देर में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और मारपीट के बाद छत पर चढ़कर फायरिंग करने लगे। दोनों ओर से दर्जनों राउंड फायर और पथराव हुआ।

सूचना पर नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई और करीब तीन लोगों को दबोच लिया। पथराव से इमरान पुत्र चुईया, बंटी पुत्र रहमान, कयाम पुत्र अब्दुल सुलेमान घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को लेकर थाने आ गई। देर शाम तक किसी ने तहरीर नहीं दी थी।

बकरीद पर पशु के अवशेष आदि को लेकर जाने पर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हुआ था। दोनों पक्षों से तीन लोग गिरफ्तार हैं। फायरिंग की जानकारी नहीं है। मौके पर शांति है। पुलिस गश्त और जरूरी कार्रवाई कर रही है।

अजय कुमार
एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed