फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tension in behat after eve teasing with a girl

छात्रा से छेड़छाड़ पर बवाल, कई थानों की पुलिस और पीएसी बुलाई

Wed, 19 Aug 2015 08:28 AM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 08:28 AM IST
विज्ञापन
tension in behat after eve teasing with a girl

विज्ञापन

दिलाराम सैनी इंटर कॉलेज रामपुर कलां में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले मंगलवार को बवाल हो गया। आरोपी छात्र के गांव के लोगों ने कॉलेज पर हमला कर दिया। एक अध्यापक को बेरहमी से पीटा गया।

इसके बाद दो गांवों में टकराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने लाठी-डंडों से हमला करने के साथ ही पथराव किया, जिसमें एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।

विज्ञापन


बाद कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस और पीएसी ने दोनों गांवों में दबिश भी दी। जहां से एक युवक को पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी छात्र को छात्रा के परिजनों ने पीटा

tension in behat after eve teasing with a girl

कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कलां गांव में स्थित दिलाराम सैनी इंटर कॉलेज में शनिवार को कक्षा दस की छात्रा के साथ सुनहैटी गांव निवासी इंटरमीडिएट के छात्र ने छेड़छाड़ कर दी थी।

छात्रा की शिकायत के बाद परिजन सोमवार को कॉलेज पहुंचे। यहां आरोपी छात्र उन्हें कॉलेज के बाहर गेट पर मिल गया। बताया गया है कि छात्रा के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी।

इससे क्षुब्ध छात्र मंगलवार की सुबह आठ बजे अपने गांव और पड़ोसी गांव पठलोकर के लोगों के साथ कॉलेज पहुंचा। कॉलेज कार्यालय में बैठे छात्रा के गांव ढाब्बा निवासी अध्यापक राजेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

दो पक्षों में शुरू हुआ टकराव

tension in behat after eve teasing with a girl

भीड़ ने राजेंद्र को कार्यालय से बाहर खींचकर जमकर पीटा। अन्य अध्यापकों ने बमुश्किल राजेंद्र को बचाया। कॉलेज में मौजूद प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी।

उधर मारपीट का शिकार अध्यापक की सूचना पर उसके गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में टकराव हो गया। इस बीच कोतवाली प्रभारी पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने कॉलेज का गेट बंद करवाकर भीड़ को बाहर निकाला और समझाने का प्रयास किया लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस पर ही हमला और पथराव कर दिया। हमले के दौरान दरोगा उमेश त्यागी और सिपाही धर्मेंद्र चोटिल हो गए।

भीड़ से बचने के लिए पुलिस ने दो राउंड हवाई फायर भी किए लेकिन भीड़ पीछे नहीं हटी।

पुलिस ने शुरू किया लाठी भांजना

tension in behat after eve teasing with a girl

(मारपीट के शिकार अध्यापक)

अधिकारियों की सूचना पर मिर्जापुर, फतेहपुर और बिहारीगढ़ थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। फोर्स ने भीड़ पर लाठियां भांजनी शुरू। इस भीड़ खेतों की तरफ दौड़ पड़ी।

इस दौरान पुलिस ने कुछ उपद्रवी युवकों और छात्रों को हिरासत में ले लिया। उनको कोतवाली भिजवाने के साथ अन्य उपद्रवियों के घरों में ताबड़तोड़ दबिश दी। जहां से केवल एक युवक ही पुलिस के हाथ लगा।

एसपी देहात जगदीश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कोतवाली प्रभारी को उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।

भीड़ के तेवर नहीं समझ पाई पुलिस

tension in behat after eve teasing with a girl

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस भीड़ के तेवर को भांप नहीं पाई। मारपीट के वक्त पहुंची पुलिस लोगों पर काबू पाने की बजाय एकबारगी बैकफुट पर आ गई।

भीड़ ने पुलिस टीम को निशाना बना लिया और एक दरोगा, दो सिपाहियों से मारपीट भी हुई। हालांकि बाद में मौके पर पहुंचकर पीएसी ने स्थिति संभाली। लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ा जबकि स्थानीय पुलिस भीड़ के सामने कमजोर रही।

दोषी हो रहे चिन्हित

tension in behat after eve teasing with a girl

(भीड़ को लेकर कॉलेज पर हमला करने वाला आरोपी छात्र)

पूरे मामले में दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है। उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामला छेड़छाड़ के विरोध का बताया जा रहा है। इसमें मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी और उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर भी पथराव किया। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
- नितिन तिवारी, एसएसपी

बवाल क्यों हुआ, इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को नहीं है। विवाद जो भी हुआ होगा वह कॉलेज से बाहर हुआ। भीड़ ने बेवजह कॉलेज में घुसकर हमला किया।
- तेजपाल सिंह सैनी, प्रबंधक दिलाराम सैनी इंटर कॉलेज, रामपुर कलां।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed