फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tension_in_aap_press_conference_ink_on_kejriwal

'आप' की पीसी में हंगामा, केजरीवाल पर स्याही फेंकी

Tue, 19 Nov 2013 09:17 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Nov 2013 09:17 AM IST
विज्ञापन
tension_in_aap_press_conference_ink_on_kejriwal

आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। अन्ना हजारे को अपना गुरु और खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताने वाले एक युवक ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर काली स्याही फेंक दी।

विज्ञापन


अन्ना के आंदोलन के दौरान जमा रकम का हिसाब मांगते हुए उसने केजरीवाल को धोखेबाज भी बताया। इस बीच, आप कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर बाहर निकाल दिया और उससे हाथापाई भी की। युवक के चेहरे पर हल्की-फुल्की चोट भी आई है। बाद में उसे पुलिस ले गई।
विज्ञापन


अपनी टीम के साथ केजरीवाल मीडिया के सामने अन्ना की चिट्ठी का जवाब दे रहे थे। उसी वक्त अन्ना जिंदाबाद का नारा लगाते हुए एक युवक वहां पहुंचा। उसने काली स्याही की बोतल केजरीवाल की तरफ उछाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्याही मनीष सिसौदिया की टोपी, केजरीवाल के चेहरे और प्रशांत भूषण के हाथ पर पड़ी। युवक ने केजरीवाल पर अन्ना को धोखा देने का आरोप लगाया।

हंगामा इतना बढ़ गया कि कुछ देर के लिए कॉन्फ्रेंस रोकनी पड़ी। युवक ने अपना नाम नचिकेता विष्णु पालेकर बताया। उसने बताया कि महाराष्ट्र के अहमदनगर का रहने वाला है।

उसका आरोप था कि आंदोलन के दौरान मिली रकम का केजरीवाल दुरुपयोग कर रहे हैं। युवक को बाहर करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस दोबारा शुरू हुई। केजरीवाल ने कहा कि वे युवक की शिकायत नहीं करेंगे। ऐसे लोगों के पीछे काम कर रही ताकतों को पहचानने की जरूरत है।

मालूम हो कि रामलीला मैदान से 2011 में जनलोकपाल आंदोलन चलाने वाले अन्ना ने आंदोलन के दौरान जुटाई गई रकम के गलत इस्तेमाल की आशंका जाहिर करते हुए केजरीवाल को एक चिट्ठी लिखी है।


इसमें उन्होंने कई सवालों पर सफाई मांगी है। दूसरी तरफ केजरीवाल ने इसका जवाब देते हुए सार्वजनिक जांच की मांग की है। साथ ही ऐलान किया कि अगर किसी तरह की गड़बड़ी मिलती है तो वह दिल्ली चुनाव से हट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed