फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tension for Narendra modi

अन्ना चले चेले की चाल, मोदी का हाल-बेहाल

Wed, 12 Mar 2014 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Mar 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
tension for Narendra modi

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और समाजसेवी अन्ना हजारे दिल्‍ली के रामलीला मैदान में रैली करने जा रहे हैं। दिल्ली में ममता की यह पहली राजनीतिक रैली है।

विज्ञापन


रैली को हिट बनाने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। स्टेज पर सिर्फ ममता और अन्‍ना ही दिखेंगे। बाकी किसी राजनीतिक हस्ती को मंच पर जगह नहीं मिलेगी।

स्टेज पर महात्मा गांधी, ममता और अन्‍ना की तस्वीरें दिखाई देंगी। तृणमूल के डेरेक ओ ब्रायन ने कहा रैली का मकसद सिर्फ एक ही है भ्रष्ट सरकार से छुटकारा।

विज्ञापन

अहमदाबाद में करेंगे रैली

tension for Narendra modi

दो साल पहले अन्‍ना ने भी अपनी मूवमेंट की रामलीला मैदान से ही शुरूआत की थी। दोनों मार्च के अंत में अहमदाबाद में रैली करेंगे। केजरीवाल ने 8 मार्च को बापूनगर में रैली की थी।

अरविंद केजरीवाल का चार दिन का गुजरात दौरा काफी अहम रहा। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उनसे मुलाकात की कोशिश की, लेकिन यह मुलाकात हो नहीं सकी थी।

मोदी ने कोलकाता में की थी रैली

tension for Narendra modi

हाल ही में मोदी ने कोलकाता में रैली की थी लेकिन उन्होंने ममता सरकार के ख्रिलाफ कोई बयानबाजी नहीं की थी।

मोदी ने कहा था कि ममता राज्य में, वे केंद्र में और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नेतृत्व में बंगाल खूब तरक्‍की करेगा। लेकिन ममता कोई मौका नहीं छोड़ने वाली हैं। 

विज्ञापन

रैली में मिथुन चक्रवर्ती को बुलाया जाना था

tension for Narendra modi
पार्टी सूत्रों के मुताबिक रैली में पहले बालीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को बुलाने का फैसला लिया गया था।

लेकिन बाद में प्लान बदल दिया गया। कारण यह था लोगों का ध्यान ममता और अन्‍ना की बजाय मिथुन पर ही रहता।

बैंड करेंगे अन्‍ना और ममता का गुणगान

tension for Narendra modi

रैली के लिए दिल्‍ली और मुंबई से बैंड हायर किए गए हैं। ये हिंदी, उर्दू और भोजपुरी में ममता और अन्‍ना की उपलब्धियां गिनाएंगे।

ममता बनर्जी जानती हैं कि अगर बंगाल से बाहर केंद्र की राजनीति में अपना कद बढ़ाना है, तो उन्हें अपने राज्य से बाहर स्वीकार्यता बढ़ानी होगी। लोकसभा चुनावों से पहले दिल्ली की रैली अहम साबित हो सकती है।

इसके बाद गुजरात का रुख किया जाएगा, ताकि यह दिखाया जा सके कि वह मोदी पर हमला करने से भी नहीं हिचकेंगी। साथ ही ऐसा कर मुस्लिम वोट बैंक पर भी डोरे डाले जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed