फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tension created in india pakistan relationship

चेतावनी के बाद भी अड़ियल रुख पर कायम पाक

Thu, 21 Aug 2014 11:23 AM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
tension created in india pakistan relationship

कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से बातचीत के कारण विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द होने के बावजूद पाकिस्तान अपने अड़ियल रुख पर डटा हुआ है।

विज्ञापन


उसने बुधवार को कहा कि वह अलगाववादी नेताओं से बात करता रहेगा क्योंकि कश्मीर समस्या के हल के लिए इस मुद्दे से जुड़े सभी पक्षों से बात करना जरूरी है। पाकिस्तान ने उल्टे भारत पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप भी जड़ दिया है।

लेकिन भारत ने भी तीखे जवाब में पाकिस्तान को चेताया है कि वह कश्मीर मुद्दे पर शिमला समझौते का पालन करे। पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने जुलाई महीने से अब तक भारत की ओर से 57 बार सीजफायर उल्लंघन का दावा किया।
विज्ञापन


उन्होंने वार्ता से पूर्व अलगाववादी नेताओं से मुलाकात को भी जायज ठहराया और कहा कि बीते दो दशकों से इस तरह की मुलाकात हो रही है। उन्होंने कहा कि अलगाववादी नेता कश्मीर के असली प्रतिनिधि हैं। पाकिस्तान कश्मीर समस्या के हल के लिए सभी पक्षों को शामिल करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर को द्विपक्षीय मुद्दा माना

tension created in india pakistan relationship

बासित की टिप्पणी का कड़ा जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा है कि शिमला समझौते के बाद वर्ष 1999 के लाहौर घोषणा पत्र में दोनों ही देशों ने कश्मीर को द्विपक्षीय मुद्दा माना है।

उन्होंने भारत की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किए जाने के आरोपों को भी निराधार करार दिया। पाकिस्तानी उच्चायुक्त की अलगाववादियों से मुलाकात से नाराज भारत ने 25 अगस्त को दोनों देशों के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता को रद्द कर दिया था।

हालांकि भारत की नाराजगी को तवज्जो न देने हुए पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने मंगलवार को भी तीन अलगाववादी नेताओं से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed