फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tension between lalu and congress

लालू-कांग्रेस का तनाव खुलकर आया सामने

Sun, 06 Apr 2014 08:33 PM IST
Updated Sun, 06 Apr 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
tension between lalu and congress

बिहार में चुनावी गठजोड़ को लेकर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच का तनाव और खुल कर सामने आ गया है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव ने कहा है कि कांग्रेस के साथ पांच विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों में कोई तालमेल नहीं होगा।

विज्ञापन


पार्टी के साथ राजद का गठजोड़ सिर्फ लोकसभा चुनावों के लिए है। इन विधानसभा सीटों पर राजद अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। कांग्रेस के साथ दोस्ताना लड़ाई होगी।
विज्ञापन


बिहार में राजद और कांग्रेस मिल कर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य की कुल 40 सीटों में से राजद 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि 12 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार खड़े हैं। एक सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'नीतीश बना रहे लोगों को मूर्ख'

tension between lalu and congress

राज्य में लोकसभा चुनावों के साथ कोचाधामन, बैसी, चिरैया, महाराजगंज और साहेबपुर कमाल में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। लालू यादव ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और राजद के बीच न तो मंच साझा करने की बात हुई है और न साथ प्रचार करने का समझौता।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की चुनावी रैलियों में राजद के नेता और कार्यकर्ता मौजूद नहीं होंगे। लालू यादव ने विधानसभा उप चुनावों के लिए कांग्रेस से किसी तालमेल से इनकार करते हुए जनता दल (यूनाइटेड) की भी आलोचना की और उसके घोषणापत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश अपने झूठ के पुलिंदे से लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। यह पार्टी इस बार चुनाव में मुंह की खाएगी। इसका अब कोई अस्तित्व नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed