फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   10 points of India US Business Summit

मोदी-ओबामा सीईओ समिट की 10 बड़ी बातें

Tue, 27 Jan 2015 01:33 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
10 points of India US Business Summit

1:- मोदी ने कहा कि आर्थिक वृद्धि के लिए नीतियों में स्थायित्व और निरंतरता ज़रूरी है और वह खुद बड़े प्रोजेक्ट्स की निगरानी करेंगे।

विज्ञापन


2:- मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका में कई समानताएं हैं और कारोबार को आसान करने के लिए भारत ने पिछले कुछ समय में कई कदम उठाए हैं।

3:- मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य भारत को कारोबार की सबसे मुफ़ीद जगहों वाले शीर्ष 50 देशों में शामिल करना है।

4:- उन्होंने कहा कि पिछले साल सितंबर में उनके अमेरिकी दौरे का असर दिखने लगा है और पिछले छह महीने में भारत में अमेरिकी निवेश 50 प्रतिशत बढ़ा है।

5:- भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि महंगाई पांच साल के निचले स्तर पर है और कारोबार का माहौल लगातार सुधर रहा है।

ओबामा ने की चीन से तुलना

10 points of India US Business Summit

6:- ओबामा ने कहा, “हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं, अभी कई ऐसे क्षेत्र में जिनमें आगे बढ़ने की गुंजाइश है।”

7:- उन्होंने कहा कि भारत में व्यापार बढ़ाने की कितनी गुंजाइश है, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चीन में अमेरिकी निवेश भारत के मुक़ाबले पाँच गुना अधिक है।

8:- ओबामा ने कहा कि उनके इस दौरे में परमाणु और रक्षा क्षेत्र में कई अहम समझौते हुए हैं, जिससे भारत के आम नागरिकों को लाभ होगा।

9:- उन्होने कहा कि अमेरिकी विकास और निवेश एजेंसी भारत को अक्षय ऊर्जा में सहयोग के लिए 200 करोड़ डॉलर मुहैया कराएगी।

10:- अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत को व्यापार के लिए नौकरशाही की बाधाओं, टैक्स से जुड़े नियमों को आसान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed