फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Fire in Gas Tanker on Delhi Jaipur highway; 10 burnt alive, 12 injured

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जिंदा जल गए 10 लोग

Mon, 15 Dec 2014 04:06 PM IST
Updated Mon, 15 Dec 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
Fire in Gas Tanker on Delhi Jaipur highway; 10 burnt alive, 12 injured

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार देर रात जयपुर से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर एक गैस भरे टैंकर में आग लगने से उसमें विस्फोट हो गया। ये विस्फोट इतना खरतनाक था कि इस हादसे में 10 लोग जिंदा जल गए जबकि 12 अन्य बुरी तरह से घायल हो गए।

विज्ञापन


हाइवे पर हादसे के वक्त पास से गुजर रहे सात अन्य वाहनों में भी आग लग गई। इस हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया, जो अलगे दिन सुबह तक ही खुल पाया।
विज्ञापन


इस हादसे में मारे गए 10 लोगों में से तीन की पहचान दकशुल (6), राधामोहन (40) और विनोद (37) के रूप में कर ली गई है। इस हादसे पर एसपी जयपुर ग्रामीण नितिन दीप सिंह का कहना है कि आग लगने की पुख्ता वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर में भरी थी ज्वलनशील गैस

Fire in Gas Tanker on Delhi Jaipur highway; 10 burnt alive, 12 injured

जयपुर के कलेक्टर और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कृष्ण कुणाल, जो कि राहत कार्य का जिम्मा संभाले हुए हैं, उन्होंने बताया कि टैंकर में ज्वलनशील गैस ब्यटाडाइन गैस भरी हुई थी। उन्होंने बताया कि इस टैंकर की एक बाइकों से लदे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई जिसकी वजह से टैंकर ने आग पकड़ ली।

उन्होंने बताया कि इस टक्कर की वजह से बाइक से लदे ट्रक ने भी आग पकड़ ली। उन्होंने बताया कि गैस टैंकर का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। जानकारी के मुताबिक गैस से भरे टैंकर ने एक मंदिर और दुकान में भी टक्कर मारी थी, लेकिन राहत की बात रही कि इस टक्कर में किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि मंदिर और दुकान पर थोड़ी दरारें जरुर पड़ गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गैस से भरे टैंकर में आए अचानक लीकेज की वजह से आग लग गई और फिर विस्फोट हो गया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस हादसे की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed