फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ten percent payment flat not be canceled supertech

दस फीसदी भुगतान पर रद्द नहीं होगा फ्लैट: सुपरटेक

Sat, 20 Oct 2012 11:51 PM IST
नोएडा/अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Oct 2012 11:51 PM IST
विज्ञापन
ten percent payment flat not be canceled supertech

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) स्थित सुपरटेक के प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराने वाले खरीदारों को शनिवार को राहत मिल गई। सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में कंपनी ने दस फीसदी भुगतान कर चुके खरीदारों का आवंटन रद्द न करने की बात कही है।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर सेक्टर 19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में बैठक करीब चार बजे से साढ़े छह बजे तक चली। सिटी मजिस्ट्रेट पुष्पराज सिंह ने बताया कि सुपरटेक ने दस फीसदी भुगतान कर चुके खरीदारों का आवंटन रद्द न करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि अक्तूबर, 2010 के बाद जिन लोगों ने फ्लैट बुक कराया है, उनके दस प्रतिशत भुगतान में बेसिक कीमत के साथ-साथ सर्विस टैक्स (3.09 प्रतिशत) भी जुड़ेगा।  अगर कुल भुगतान दस प्रतिशत से कम होता है तो फ्लैट कैंसिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर्स एंड मेंबर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ऐतराज जताया। उनकी मांग है कि ऐसे आवंटियों का फ्लैट आवंटन रद्द करने के बजाय सर्विस टैक्स लिया जाए। हालांकि बैठक में इस मुद्दे पर सहमति नहीं बनी। इसके लिए दोबारा बैठक होनी है।

बैठक में यह भी तय हुआ कि शाहबेरी के प्रोजेक्ट में पैसा लगा चुके खरीदारों को सुपरटेक के दूसरे प्रोजेक्ट्स में शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही बैंक से लोन जारी होने तक खरीदारों से ब्याज का भुगतान नहीं मांगा जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दुर्गा पूजा के बाद नेफोमा, खरीदारों और कंपनी अधिकारियों की दोबारा बैठक होगी।


बैठक में कंपनी की ओर से डायरेक्टर योगेश गोस्वामी, नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान, देवेंद्र कुमार, विजय त्रिवेदी, रश्मि पांडेय, गौरव अग्रवाल, राजन मिश्र सहित खरीदारों के 11 प्रतिनिधि शामिल रहे। मालूम हो कि शुक्रवार को खरीदार फ्लैट रद्द करने के मुद्दे को लेकर सुपरटेक के सेक्टर 58 स्थित कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed