{"_id":"8cbc522f9087adf850fa764b7ad664c4","slug":"ten-killed-in-terrorist-attack-on-bank-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: बैंक पर आतंकी हमले में 10 मरे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अफगानिस्तान: बैंक पर आतंकी हमले में 10 मरे
एजेंसी/कंधार
Updated Thu, 18 Dec 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत हेलमंद में आतंकवादियों ने बुधवार को एक बैंक को अपना निशाना बनाया। आत्मघाती आतंकियों ने तीन पुलिसकर्मियों समेत 10 लोगों की जान ले ली।
विज्ञापन
हेलमंद प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता ने बताया कि लश्गर गाह में न्यू काबुल बैंक की शाखा पर पांच आत्मघाती हमलावरों ने धावा बोला।
एक आत्मघाती हमलावर ने बैंक के प्रवेश द्वार पर ही खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया और अन्य चार अंदर घुस गए। अंदर घुसते ही आतंकियों ने मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। हेलमंद पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए लोगों में 3 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
घायल हुए 15 लोगों में 6 अफगान सुरक्षा बल के जवान हैं। प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चारों आतंकी भी मार गिराए गए।
इससे पहले लश्गर गाह अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया था कि 20 से ज्यादा घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पांच शवों को लाया गया है।
यह हमला पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले के ठीक दूसरे दिन हुआ है। इस हमले में 132 बच्चों समेत 141 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन