फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   temperature down up to 1.8 degree

पारा 1.8 डिग्री तक आया, सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार

Wed, 20 Jan 2016 04:57 AM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 04:57 AM IST
विज्ञापन
temperature down up to 1.8 degree

दिनभर कोहरा छाए रहने तथा शीतलहर चलने की वजह से मंगलवार का दिन इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा। ठंड ने हर किसी की कंपकंपी छुड़ा दी। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटें नजर आए।

विज्ञापन


कई लोगों को अलाव का सहारा भी लेना पड़ा। विजिबिलीटी कम होने की वजह से सुबह के समय हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। उधर, अत्यधिक सर्दी को देखते हुए डीएम पवन कुमार ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को बुधवार से तीन दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस सीजन में सर्दी में भी तापमान अधिक रहने से ठंड का असर नजर नहीं आ रहा था। पिछले करीब चार दिन से ठंड के तेवर तीखे हो गए हैं। मंगलवार की तड़के करीब चार बजे से मौसम में कोहरा बनना शुरू हो गया था। सुबह होने तक कोहरा पूरी तरह से वातावरण में छा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सड़कों खासकर हाइवे पर विजिबिलीटी कम होने की वजह से वाहन रेंगकर निकले। कई वाहन चालकों ने वाहनों को किनारे लगा लिया। कोहरे के साथ ही शीतलहर चलने से मध्यम वर्ग और गरीब तबके के लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। दिन में करीब दो बजे हल्की सी धूप निकली, मगर उसके बाद फिर से सूरज ने कोहरे की चादर ओढ़ ली।

शाम होते ही लोग ठंड से बचते नजर आए। ठंड की वजह से शाम को बाजारों में कम भीड़ दिखी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किसानों के चेहरे खिले

temperature down up to 1.8 degree

ठंड से बेशक आम आदमी परेशान है, मगर इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। गौरतलब है कि सर्दी में पैदा होने वाली फसलों खासकर गेहूं को ठंडा मौसम चाहिए, जो अभी तक नहीं मिल रहा था।

इस बार की सर्दी में तापमान अधिक होने की वजह से कुछ किसानों की गेहूं की फसलों पर समय से पहले बाल निकल आई हैं, जिन्हें लेकर किसान हैरत में तो हैं ही चिंतित भी हैं, क्योंकि इससे फसल की झड़त यानी उत्पादन कम होने की आशंका है। ऐसे में अब सर्दी होने से किसान खुश हैं।

निगम नहीं कर रहा पर्याप्त व्यवस्था

नगर निगम प्रत्येक वर्ष गरीब और बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था करता है। निगम अफसरों का दावा है कि वह शहर में 15 से 20 जगहों पर अलाव जलवा रहे हैं। मगर मंगलवार की दोपहर ठंड अधिक होने के बाद भी स्टेशन के बाहर अलाव के लिए लकड़ी नहीं थीं।

इसके अलावा नगर निगम की ओर से रेलवे स्टेशन के बाहर बनाया गया अस्थाई रैन् बसेरा लोगों से फुल है, जिसमें महिला और पुरुष एक साथ रह रहे हैं। नगर निगम की ओर से एक स्थाई रैन बसेरा भी बनाया हुआ है, जिसमें बिना पहचान पत्र के एंट्री नहीं है। यही वजह है कि सड़क का आदमी उसका फायदा नहीं उठा पा रहा है।

नियमों का पालन करें वाहन चालक

कोहरे की वजह से सड़क हादसे होने की आशंका भी बढ़ गई है। सीओ ट्रैफिक सुधीशचंद शंखधर ने वाहन चालकों को एंटी फॉग लाइट का इस्तेमाल करने तथा वाहन धीरे चलाने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने सभी छोटे और बड़े वाहन स्वामियों को वाहनों पर रिफलेक्टर का इस्तेमाल करने को भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed