फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   telecos starts tracing calls of uttrakhand victims

उत्तराखंडः आखिरी कॉल बताएगी फंसे लोगों का पता

Sat, 29 Jun 2013 11:37 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Jun 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
telecos starts tracing calls of uttrakhand victims

उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों से हजारों लोग निकाले जा चुके हैं और कई अब भी निकाले जा रहे हैं। लेकिन कुछ बदनसीब ऐसे हैं, जिनका कोई अता-पता नहीं। ऐसे लोगों को तलाशने के लिए अब दूरसंचार कंपनियां सामने आई हैं।

विज्ञापन


भारती एयरटेल अपने सभी ग्राहकों को भी मैसेज भेजकर दो हेल्पलाइन नंबर बता रही है, जिससे उत्तराखंड में फंसे लोगों की लोकेशन पता की जा सकती है।

एयरटेल के मुताबिक पीड़ित और प्रभावितों के दोस्त-रिश्तेदार 9818003057 और 9958976317 पर कॉल कर उनकी अंतिम ज्ञात लोकेशन पता कर सकते हैं।

आइडिया भी उत्तराखंड में ग्राहकों के अंतिम यूसेज लोकोशन पता करने के लिए सभी कॉल रिकॉर्ड जांच रही है, जो प्रशासन को मुहैया भी कराए जा रहे हैं।

यह जानकारी 8191999999 और 8191999998 से भी ली जा सकती है। इसके अलावा बीएसएनएल ने भी दो हेल्पलाइन नंबर 1503 और 09412024365 जारी किए हैं।

वोडाफोन ने लगाया पोर्टेबल टावर

इस बीच वोडाफोन इंडिया ने रुद्रप्रयाग जिले के मयाली गांव में रिलीफ कैमप में एक पोर्टेबल बेस टावर स्टेशन लगाया है। कंपनी के मुताबिक ऐसा नेटवर्क देश में पहली बार इंस्टॉल और इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


कंपनी ने बताया, 'क्योंकि यह पोर्टेबल है, इसलिए आसानी से हटाकर किसी और लोकेशन पर ले जाया जा सकता है, खास तौर से संकट के वक्त जमीनी हालात का जायजा लेने के बाद ऐसा किया जा सकता है।' उसने इलाके में चार चार्जिंग स्टेशन भी भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed