{"_id":"e24016edabeaedc09906e088c114f3a1","slug":"telangna-conflict-in-andhra-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र के 30 विधायक कांग्रेस छोड़ने को तैयार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आंध्र के 30 विधायक कांग्रेस छोड़ने को तैयार
एजेंसी/हैदराबाद
Updated Sat, 28 Dec 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के मंत्रियों समेत 30 विधायक दूसरी पार्टियों में शामिल हो सकते हैं। राज्य में पार्टी के अध्यक्ष बोत्सा सत्यनारायण ने शुक्रवार को कहा कि 30 विधायक पार्टी बदलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
सत्यनारायण ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके पास दूसरी पार्टियों में जाने के लिए तैयार विधायकों की जिला वार सूची है।
लेकिन हम मानते हैं कि जिन लोगों में दृढ़ता की कमी है और जो पद, अधिकार चाहते हैं या अपने हितों को साधना चाहते हैं वही पार्टी छोड़ना चाहते हैं। यह वक्त का फेर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समय एक विधायक का भी पार्टी से बाहर जाना इसके लिए नुकसानदेह होगा। हालांकि ऐसी प्रवृति के 100 लोग भी पार्टी में बने रहें तो भी इसे नुकसान ही होगा। इसलिए अच्छा है कि ऐसे लोग पार्टी छोड़ कर चले जाएं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी छोड़ने का मन बना रहे विधायकों को चेतावनी दी है कि वे 2014 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकेंगे। उसका कहना है कि लोग ऐसे नेताओं को अच्छा सबक सिखाएंगे।
हाल के दिनों में ऐसी कई अकटलबाजियां सामने आई हैं, जिनके मुताबिक कांग्रेस के कई विधायक खास कर तटीय इलाकों और रायलसीमा के विधायक पार्टी छोड़ कर तेलुगुदेशम या वाईएसआर कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने भी दावा किया है कि राज्य के कुछ मंत्री उनकी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं।
कांग्रेस की ओर से राज्य के विभाजन का फैसला लेने के बाद इन विधायकों को अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता सता रही है।