{"_id":"bd921e11da3bee4f2e0caaf34946c9d6","slug":"telangana-protest-ministers-will-not-give-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना विरोधः नाराज मंत्री नहीं देंगे इस्तीफा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तेलंगाना विरोधः नाराज मंत्री नहीं देंगे इस्तीफा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
तेलंगाना राज्य के गठन में कांग्रेस और केंद्र सरकार के झुकाव को देखते हुए अब अलग राज्य के विरोधी कांग्रेसी सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के हौसले पस्त होने लगे हैं।
विज्ञापन
अभी तक इस्तीफे की धमकी देने वाले आंध्र प्रदेश कोटे के केंद्रीय मंत्रियों ने अब खुद ही स्वीकार किया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि इससे समस्या का कोई समाधान नहीं निकलने वाला।
विज्ञापन
साथ ही लोकसभा में अलग तेलंगाना राज्य का विरोध करने वाले सांसदों को कांग्रेस हाईकमान ने मनाने की कोशिश की है।
सांसदों को कहा जा रहा है कि वे हंगामे को छोड़कर तेलंगाना के मसले पर संसद में चर्चा के दौरान अपनी बात रखें।
सोमवार को मंत्रियों ने बैठक की। पहले रक्षा मंत्री एके एंटनी से मुलाकात की बात थी। मगर उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। फिर बाद में मंत्रियों ने आपस में खुद ही बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन
बैठक के बाद केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जेडी सीलम ने कहा कि इस्तीफा देना ही समस्या का हल नहीं है। हम हक के लिए लड़ेंगे। उनके साथ इंसाफ होगा।