फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   telangana decision within one month says shinde

एक महीने में हल हो जाएगा तेलंगाना मसला: शिंदे

Fri, 28 Dec 2012 03:51 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 28 Dec 2012 03:51 PM IST
विज्ञापन
telangana decision within one month says shinde

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने तेलंगाना प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया है कि तेलंगाना को पृथक राज्य का दर्जा दिए जाने पर एक महीने में फैसला ले लिया जाएगा। शिंदे ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन


तेलंगाना मसले पर नॉर्थ ब्लाक में सर्वदलीय बैठक के बाद गृहमंत्री ने कहा कि मीटिंग में कुछ प्रतिनिधि इस मामले में जल्द से जल्द कोई फैसला लेने के पक्ष में थे। वहीं कुछ प्रतिनिधियों का कहना था कि एक महीने के भीतर इसका नतीजा आना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि एक माह के भीतर कोई न कोई फैसला जरूर ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि शिंदे ने बैठक के बीच पार्टियों के बीच उभरे मतभेदों के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया। बैठक के दौरान पृथक तेंलगाना राज्य के समर्थन में नॉर्थ ब्लाक में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस तैनात की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed