फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   telangana decision deferred congress says cwc to take call

कांग्रेस के लिए गले की फांस बनी तेलंगाना

Sat, 13 Jul 2013 12:48 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 13 Jul 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
telangana decision deferred congress says cwc to take call

पिछले नौ साल से तेलंगाना के मुद्दे को लटकाने के बावजूद कांग्रेस अब भी इस दुविधा से निकल नहीं पाई है।

विज्ञापन


सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक भी इस मामले पर बेनतीजा साबित रही। बैठक में तेलंगाना के मसले पर अभी और बातचीत करने पर सहमति बनी।

बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण रेड्डी ने राज्य के विभाजन का विरोध किया तो कांग्रेस के ज्यादातर शीर्ष नेता इस मसले पर सभी राजनीतिक दलों से और विचार विमर्श करने की बात पर सहमत दिखे।
विज्ञापन


लिहाजा, बैठक के बाद दिग्विजय सिंह को कहना पड़ा कि इस मसले पर अब कांग्रेस कार्यसमिति फैसला करेगी।

तेलंगाना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री और सोनिया की मौजूदगी में कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक से उम्मीद लगाई जा रही थी कि नौ साल से लटके पड़े इस मुद्दे पर शायद पार्टी हाईकमान कुछ फैसला लेगा। मगर बैठक के बाद एक बार फिर कांग्रेस की दुविधा साफ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दौर की बातचीत के बावजूद अभी भी पार्टी के ज्यादातर शीर्ष नेताओं ने बैठक में अभी और विचार विमर्श करने की बात कही।

सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि अभी राजनीतिक पार्टियों से और व्यापक विचार विमर्श की जरूरत है, तो स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस मसले पर सभी दलों से फिर बात की जाए।

दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण रेड्डी ने बैठक में राज्य के विभाजन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य के विभाजन से कोई भला नहीं होने वाला। हालांकि उन्होंने तेलंगाना क्षेत्र में ज्यादा विकास और रोजगार देने के लिए कई तरह की योजनाओं का खाका हाईकमान के सामने रखा।

बैठक के बाद राज्य के प्रभारी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस मसले पर अंतिम फैसला पार्टी कार्यसमिति करेगी। उन्होंने कहा कि इस मसले पर काफी बात हो चुकी है। आगे और बात की जानी है।


साफ है कि पार्टी फिलहाल और समय लेना चाहती है। वहीं पार्टी सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि इस मसले पर दो से तीन बैठक और होना बाकी है।

सत्ता में आने पर तेलंगाना बनाएंगे: भाजपा

भाजपा ने अलग तेलंगाना राज्य का खुलकर समर्थन करने का दबाव बनाकर केंद्र और कांग्रेस की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है।

तेलंगाना मुद्दे पर भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि वह अलग राज्य के मुद्दे पर शुरू से ही हिमायती रही है। भाजपा ने कांग्रेस पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि तेलंगाना राज्य के गठन को लेकर भाजपा की स्पष्ट प्रतिबद्धता है। अगर वह सत्ता में आएगी तो तेलंगाना राज्य बनाने के अपने वायदे को पूरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed