फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Telangana CM absurd statement on media.

मुख्यमंत्री राव ने दी मीडिया को दफनाने की धमकी

Wed, 10 Sep 2014 01:53 AM IST
एजेंसी/वारंगल
एजेंसी/वारंगल Updated Wed, 10 Sep 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
Telangana CM absurd statement on media.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने एक विवादित बयान में मीडिया को दफनाने की धमकी दे डाली।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नए राज्य तेलंगाना की अगर कोई समाचार चैनल बेइज्जती करता है तो वह उसे नहीं छोड़ेंगे। आंध्र प्रदेश सरकार से परिसंपत्तियों बंटवारे और देनदारी के संबंध में उन्होंने तेलंगाना का सम्मान रखे जाने की बात की।

जिले के नाकालागुट्टा में एक कार्यक्रम में पहुंचे राव ने कहा, "जो तेलंगाना की बेइज्जती करेंगे। इसकी मौजूदगी और गौरव को लेकर सवाल उठाएंगे उन्हें जमीन में दस फीट अंदर गाड़ दूंगा।"
विज्ञापन

'अपमान किया तो मीडिया को 10 फीट नीचे दफना देंगे'

Telangana CM absurd statement on media.

इस विवादित बयान की चौतरफा आलोचना शुरू होते ही कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री को संयम का परिचय देना चाहिए। वह केवल अपना झूठा महिमा मंडन करते हैं, उन्हें सरकार चलाने का एकदम अनुभव नहीं है।

मालूम हो कि तेलंगाना की बोली, भावना और पहचान पर टिप्पणी कर लोगों की भावना को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए टीवी केबल आपरेटरों ने दो चैनलों का 16 जून से प्रसारण बंद कर दिया है।

इसकी तारीफ करते हुए राव ने कहा कि अगर वे चैनल नहीं मानेंगे तो हम उन्हें सबक सिखाएंगे। इस बीच चैनल से प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे 25 पत्रकारों को पुलिस ने हिरासत में लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed