{"_id":"4adf85f8f6ddcf3201cd7ca56967ed33","slug":"tejpal-police-remand-increase-12-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिन और जेल में काटेंगे तेजपाल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
12 दिन और जेल में काटेंगे तेजपाल
एजेंसी/पणजी
Updated Wed, 11 Dec 2013 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा सहकर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोपी तहलका पत्रिका के संस्थापक संपादक तरुण तेजपाल को 12 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
अदालत ने उन्हें जेल में एक विशेष सेल में रखने का निर्देश दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट क्षमा जोशी ने बचाव पक्ष के वकील संदीप कपूर की तेजपाल की सुरक्षा को लेकर व्यक्त की गई चिंता से सहमति जताते हुए उन्हें वास्को शहर की साडा उप जेल के विशेष सेल में रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कपूर ने अदालत से कहा कि तेजपाल ने एक खोजी पत्रकार के रूप में काम किया है, इसलिए उनसे अन्य कैदियों के साथ रहने के लिए नहीं कहा जा सकता है।
इससे पहले 10 दिनों से पुलिस रिमांड पर चल रहे तेजपाल को बुधवार को गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वह इस दौरान हवालात में रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने तेजपाल की दो और दिनों की हिरासत की मांग की, लेकिन जज ने उसे खारिज कर दिया। कपूर ने कहा कि वह जल्द ही तेजपाल की जमानत के लिए याचिका दाखिल करेंगे।