{"_id":"660aa07c7cde48f420640a66b7a1fc0a","slug":"tehelka-case-victim-s-three-colleagues-depose-before-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहलका मामले में सहकर्मियों ने दी गवाही","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तहलका मामले में सहकर्मियों ने दी गवाही
एजेंसी/पणजी
Updated Fri, 06 Dec 2013 09:19 PM IST
विज्ञापन
कथित यौन उत्पीड़न की शिकार तहलका की महिला पत्रकार के तीन सहकर्मियों ने शुक्रवार को गोवा में चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट के कोर्ट में गवाही दी।
विज्ञापन
तीनों सहकर्मी गवाही के लिए बृहस्पतिवार को ही यहां पहुंच गए थे। शुक्रवार को ये लोग सुबह 11 बजे अदालत पहुंचे। लेकिन तीनों से अलग-अलग गवाही ली गई। दिन भर चली कार्यवाही के दौरान कोर्ट ने उनके बयान रिकार्ड किए।
विज्ञापन
तहलका की प्रबंध संपादक शोमा चौधरी का बयान भी शनिवार को ही दर्ज किया जाएगा। उसी दिन तहलका के संपादक तरुण तेजपाल को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिला पत्रकार के यौन उत्पीड़न के मामले में पिछले छह दिन से उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गोवा पुलिस के एक आला अफसर का कहना है कि क्राइम ब्रांच तेजपाल के लिए और आठ दिन की रिमांड की मांग कर सकती है क्योंकि उनसे पूछताछ अधूरी है।
क्राइम ब्रांच जांच के लिए तरुण तेजपाल को उस होटल में भी ले जाएगी, जहां एक महीने पहले थिंक फेस्ट के दौरान महिला पत्रकार का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ था। इस अफसर का कहना है कि इन छह दिनों में तरुण तेजपाल का ज्यादातर समय मेडिकल टेस्ट में ही गुजरा है। उनसे बहुत कम पूछताछ हो सकी है।