{"_id":"e4b365b23300ac3da27b85c23fb02ad4","slug":"tehalka-tarun-tejpal-unmoved-in-plane","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तेजपाल का तेज गायब था, चेहरा भी छुपाया' ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'तेजपाल का तेज गायब था, चेहरा भी छुपाया'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 30 Nov 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी सनसनीखेज पत्रकारिता के बूते देश में तहलका मचाने वाले तरुण तेजपाल के चारों ओर जो माहौल बिखरा है, वह किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर से पहले पुलिस को उनका नामोनिशान तक नहीं मिल रहा था। लेकिन जैसे ही वह सभी के सामने आए, यह साफ हो गया कि कभी अपनी पत्रकारिता के बूते सत्ता की चूलें हिलाने वाले तेजपाल को आज मीडिया बख्शने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
विमान में मौजूद संवाददाताओं के मुताबिक इस सारे तमाशे पर तेजपाल सकते में तो थे लेकिन वो इसे जाहिर न होने देने की कोशिश कर रहे थे। इंडिगो विमान में सवार तहलका के संस्थापक-संपादक वक्त-वक्त पर कॉफी और सैंडविच का ऑर्डर देते रहे। बीच-बीच में मुस्कुरा भी रहे थे।
विज्ञापन
पढ़ें, गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं तेजपालः सरकारी वकील
मीडियाकर्मियों ने विमान में भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। लेकिन परिवार उनके चारों ओर सुरक्षा कवच जैसा बनाए हुए था। कैमरे में उनके चेहने की शिकन न नजर आए, इसलिए एक रिश्तेदार उनके चेहरे के आगे टोपी झल रहा था।
जब कोई संवाददाता उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए माइक आगे बढ़ाता, तो उनकी बेटी बीच में आ जातीं। बीच वाली सीट पर बैठे तेजपाल के बराबर वाली कुर्सी पर बैठे उनके रिश्तेदार आगे झुककर कैमरे की राह रोकते रहे।
पत्रकार सवाल दाग रहे थे और तेजपाल बिना कुछ बोले हंसी दिखा रहे थे। इससे पहले सुबह पुलिस उनके घर पहुंची, तो तेजपाल नदारद थे। बीवी ने भी उनका अता-पता देने से इनकार कर दिया।
उन्हें गोवा पहुंचने के लिए शाम तक की डेडलाइन दी गई थी, सो वह अचानक दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए। साथ में वकील थे और परिवार भी।
दूसरों पर हजारों सवाल दागने वाले तेजपाल मीडिया के एक भी सवाल का जवाब देने को तैयार न थे। एयरपोर्ट पर उनके हाव-भाव में कुछ गुस्सा झलका, तो कुछ मुस्कुराहट भी दिखी।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)