{"_id":"d154befe-34d1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"teenager-raped-by-making-obscene-mms-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में किशोरी का अश्लील एमएमएस बनाकर बलात्कार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ऊना में किशोरी का अश्लील एमएमएस बनाकर बलात्कार
ऊना/ब्यूरो
Updated Thu, 22 Nov 2012 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किशोरी के अश्लील एमएमएस से ऊना में सनसनी फैल गई है। एमएमएस में पीड़ित किशोरी स्कूली छात्रा बताई जा रही है। इस स्थानीय छात्रा से ऊना के किसी निकटवर्ती जंगल में दुराचार हुआ है। एमएमएस में दो आरोपी युवकों के चेहरे साफ हैं। जबरदस्ती कर रहे दोनों आरोपी युवकों को किशोरी से ऊना की ठेठ बोली में डराते धमकाते दिखाया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने एमएमएस को फिल्माने के बाद इसकी दो अलग अलग वीडियो क्लिपिंग तैयार की हैं। किशोरी को रोते बिलखते और आरोपियों को हैवानियत की हद पार करते दिखाया गया है। इस अश्लील एमएमएस को लेकर ऊना में चर्चा का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
जानकारों की मानें तो ऐसे मामलों के चर्चा में आते ही पुलिस को बिना किसी शिकायत के त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए आरोपियों को हिरासत में लेना होता है। एमएमएस में आरोपी युवकों और पीड़िता के पहनावे से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह एमएमएस कुछ दिन पहले ही फिल्माया गया है। उधर, एडिशनल एसपी राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस के पास ऐसे किसी एमएमएस को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है। इसकी छानबीन करवाई जाएगी।
विज्ञापन