{"_id":"6f274e5a-d818-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"teenager-ends-life-after-mother-asks-her-to-stop-watching-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने टीवी देखने से रोका तो लगा ली फांसी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मां ने टीवी देखने से रोका तो लगा ली फांसी
भोपाल/एजेंसी
Updated Tue, 18 Jun 2013 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां की एक किशोरी ने केवल इस बात पर खुदकुशी कर ली कि उसकी मां ने उसे टीवी देखने से रोका था। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शहर के अवधपुरी इलाके में रहने वाली विशाखा शाक्य (13) सोमवार को टीवी देख रही थी तो उसकी मां ने उसे टोका।
मां ने टेलीविजन बंद करके पढ़ने की सलाह दी। आठवीं की छात्रा विशाखा को मां की सलाह इतनी नागवार लगी कि उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही विशाखा को कस्तूरबा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन