{"_id":"197e0416-505b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"teenager-commits-suicide-44-days-after-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में गैंगरेप पीड़ित ने दी जान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पटियाला में गैंगरेप पीड़ित ने दी जान
पटियाला/ समाना/ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2012 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के घग्गा क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप का शिकार हुई युवती ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से हताश होकर बुधवार रात विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मामला सामने आने पर आनन-फानन में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के निर्देश पर लापरवाही बरतने के आरोप में डीएसपी पातड़ां हरप्रीत सिंह भुल्लर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही थाना घग्गा के एसएचओ गुरचरन सिंह को सस्पेंड और चौकी बादशाहपुर के इंचार्ज नसीब सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। घटना की जांच के लिए एसपी की अगुवाई में कमेटी बैठा दी गई है।
विज्ञापन