फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   teenage girl raped by three man in delhi

कार में खींचकर किया गैंगरेप, घर के पास फेंका

Mon, 03 Jun 2013 12:29 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 03 Jun 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
teenage girl raped by three man in delhi

दिल्ली के नांगलोई इलाके में शनिवार रात तीन युवकों ने एक किशोरी को अगवा कर उससे गैंगरेप किया। फिर बेहोशी की हालत में लड़की को उसके घर के पास फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल सेंट्रो कार भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार सीमा (परिवर्तित नाम) शनिवार रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकली थी। वह एक सेंट्रो कार के पास जैसे ही पहुंची, उसमें सवार कुछ युवकों ने उसे खींचकर कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे कमरुद्दीन नगर स्थित एक गोदाम में ले गए। जहां तीनों ने उससे रेप किया। बाद में तीनों युवक उसे बेहोशी की हालत में घर के पास फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


होश आने पर किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। रविवार तड़के परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।

किशोरी के बयान पर पुलिस ने इलाके में सफेद सेंट्रो कार में घूम रहे अनवर (30), संदीप (32) और अनीस (35) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि अनवर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है जबकि संदीप की मोबाइल की दुकान है और अनीस सिक्योरिटी गार्ड है।

सौतले पिता ने किया किशोरी से रेप

ज्योति नगर में सौतेले पिता द्वारा 16 साल की बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस ने 35 साल के आरोपी पिता को भी दबोच लिया है। ज्योति नगर निवासी किशोरी का आरोप है कि उसका सौतेला पिता उस पर बुरी नजर रखता था। शनिवार को आरोपी ने घर में उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed