फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Teena sharma hits aap supporter on live debate

टीना ने मारा आप समर्थक को थप्पड़

Sat, 22 Feb 2014 01:12 AM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 01:12 AM IST
विज्ञापन
Teena sharma hits aap supporter on live debate

टीवी पर राजनैतिक बहस के दौरान आपने वक्ताओं के बीच बढ़ती तल्खी को कई बार देखा होगा। लेकिन कभी आपने देखा है कि तल्खी इतनी बढ़ जाए कि वक्ताओं में हाथापाई हो जाए।

विज्ञापन


एक टीवी कार्यक्रम में आप की पूर्व नेता टीना शर्मा ने बहस के दौरान आप के ही समर्थक एजाज खान को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल ये हाथापाई टीवी पर लाइव बहस के दौरान हुई। अचानक हुई इस हाथापाई के चलते टीवी एंकर को बीच बचाव करना पड़ा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बहस का मुद्दा था कि क्या केजरीवाल जाति आधारित राजनीति करते हैं? इसी बहस दौरान दोनों में कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि टीना शर्मा ने अपना आपा खो दिया और थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहस के दौरान जमकर हुई तू-तू मैं-मैं

Teena sharma hits aap supporter on live debate

केजरीवाल की राजनीत‌ि को लेकर हो रही बहस के दौरान टीवी स्टूड‌ियो में उस दौरान कई वक्ता मौजूद थे। टीना शर्मा और आप के समर्थक एजाज खान में जमकर बहस हो गई।

लाइव ही दोनों में जमकर तू-तू मैं-मैं होनी लगी। बात इतनी बढ़ गई क‌ि टीना ने आपा खोते हुए एजाज के गाल पर थप्पड़ जड़ द‌िया। इस दौरान एंकर ने दोनों को कई बार शांत करने की कोश‌िश की लेक‌िन दोनों नहीं माने।

टीना ने लगाए एजाज पर आरोप

Teena sharma hits aap supporter on live debate

आप के व‌िरोध में अपना पक्ष रख रहीं आप की पूर्व नेता टीना शर्मा ने एजाज पर आरोप लगाए। टीना ने कहा क‌ि एजाज लगातार मुद्दे से अलग ह‌िंदू-मुस्ल‌िम की बात कर रहे थे। टीना ने यहां तक आरोप लगाए क‌ि एजाज ने उनको मान‌स‌‌िक तौर पर बीमार और बेशर्म कहा।

अपने को सही ठहराते हुए क‌ि टीना ने कहा क‌ि एजाज ने ये थप्पड़ उन्होंने कमाया है। उनको एक नहीं दो थप्पड़ लगने चाह‌िए थे।

कई बार बेकाबू हुए थे एजाज

Teena sharma hits aap supporter on live debate

आप के समर्थक कहे जा रहे एजाज खान ने कई बार बहस के दौरान आपत्तिजनक व्यवहार क‌िया। टीना शर्मा के मुताब‌िक अन्य वक्ताओं ने भी एजाज पर आपत्त‌ि दर्ज कराई। यहां तक क‌ि एंकर ने भी एजाज से माफी मांगने के ल‌िए कहा।

लेक‌िन टीना शर्मा से बहस के दौरान एजाज बेकाबू हो गए और टीना शर्मा ने बौखलाहट में थप्पड़ जड़ द‌िया।

आप ने भी क‌िया क‌िनारा

Teena sharma hits aap supporter on live debate
इस पूरे व‌िवाद के बाद आम आदमी पार्टी एजाज खान से क‌िनारा करती नजर आ रही है। आप की तरफ से एजाज को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आ रहा है और न ही आप के सदस्य इस पर कुछ कहने से बच रहे हैं।

लेक‌िन इस व‌िवाद के बाद सोशल मीड‌िया पर भी जमकर ये व‌ीड‌ियो शेयर क‌िया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed