फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   teen_raped_murdered_after_panchayat_harrassment

थूक कर चटवाया फिर लाश मिली

Wed, 03 Sep 2014 01:51 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
teen_raped_murdered_after_panchayat_harrassment

पश्चिम बंगाल के जलपाइगुडी जिले में एक खाप पंचायत में बेइज्जत की गई एक पंद्रह वर्षीय युवती की कथित बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन


युवती का शव मंगलवार को धुपगुरी कस्बे में रेलवे ट्रेक के पास मिला।

एफआईआर के मुताबिक लडकी के पिता का एक पडोसी से ट्रेक्टर को लेकर विवाद था। स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता ने दोनों परिवारों को सोमवार शाम अपने यहाँ समझौते के लिए बुलाया था।
विज्ञापन


नेता के यहाँ लगी पंचायत में लडकी के पिता को बेइज्जत किया गया और पीटा गया। इस पर दसवीं की छात्रा ने विरोध किया था। लडकी को थूक कर चाटने को कहा और लडकी द्वारा विरोध करने पर उसे चेतावनी भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर में परिजनों ने कहा है कि वो अपने पिता के साथ बदसलूकी का विरोध कर रही थी। खामोश न होने पर नेताओं ने उसे बुरे अंजाम की चेतावनी दी थी।

पंचायत के दौरान ही लडकी अचानक गायब हो गई। परिजन रात भर उसे खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिली।

फिर मिली लाश

teen_raped_murdered_after_panchayat_harrassment

अगले दिन लडकी का अर्धनग्न शव रेलवे पटरी के पास पडा मिला था। जलपाईगुडी के पुलिस अधीक्षक कुनाल अग्रवाल का कहना है कि रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और घटना की जाँच की जा रही है।

विपक्षी पार्टी सीपीआई (एम) ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है। इसे लेकर सीपीआई (एम) ने आज जिले भर में बंद भी बुलाया है। छात्र संगठन एसएफआई ने धुपगुरी कस्बे में छात्र हडताल बुलाई है।

हालांकि तृणमूल ने लडकी या उसके पिता को पंचायत में प्रताडित करने के आरोपों को नकार दिया है। तृणमूल नेताओं का कहना है कि लडकी स्वयं वहाँ से चली गई थी और उसने आत्महत्या की है।

इससे पहले इसी साल बीरभूम जिले में एक बीस वर्षीय आदिवासी युवती के साथ 'अवैध संबंधों' के आरोपों में पंचायत के आदेश पर तेरह लोगों ने कथित बलात्कार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed