{"_id":"526c3def95b4c78024cb286156d963f4","slug":"teen-electrocuted-while-taking-selfie-in-chhattisgarh-hindi-news-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेने के चक्कर में लगा बिजली का झटका, मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सेल्फी लेने के चक्कर में लगा बिजली का झटका, मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Nov 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर ज्यादा लाइक कमाने के इरादे से खींची जा रही सेल्फी एक लड़के को इतनी मंहगी पड़ी कि उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
हुआ यूं कि छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के केतल पोद्दार ने मालगाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी खिंचने की सोची। लेकिन इस सेल्फी के चक्कर में रेलवे ट्रैक से ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार उसे छू गया।
केतन 9वीं का छात्र है और बिलासपुर जिले के वैशाली नगर का रहने वाला है। केतन के पिता रेलवे में ही नौकरी करते हैं।
रविवार शाम केतन अपने दोस्तों के साथ ऊसलपुर सब-स्टेशन घूमने गया था। उसके दोस्तों के मुताबिक केतन ने कुछ दिन पहले भी फेसबुक पर एक तस्वीर डाली थी जिसमें वह उसी तरह की एक मालगाड़ी की छत पर बैठा हुआ था। दोस्तों के मुताबिक उस तस्वीर पर केतन को बहुत सारे लाइक और कमेंट मिले थे।
विज्ञापन
केतन की प्रोफाइल के हिसाब से उस पोस्ट पर केतन को 412 लाइक और 140 कमेंट मिले थे। इस पोस्ट पर कई लोगों ने कहा कि काश इससे और बेहतर पोज दे पाते।
घटनास्थल पर मौजूद एक रेलवे कर्मचारी के अनुसार केतन ने उस मालगाड़ी पर बैठकर कई तस्वीरें खींचीं। इसके बाद वह मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया। लेकिन हाथ ऊपर कर के पोज देते वक्त उसने बिजली के तार को छू दिया और बिजली का झटका लगने की वजह से केतन की वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से सदमें में आकर केतन के दोस्तों ने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। सारे दोस्त चुपचाप अपने-अपने घर लौट गए। पूरा मामला उस वक्त सामने आया जब पुलिस को केतन की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली और उन्होंने केतन के दोस्तों से पूछताछ की।